Contact for Advertisement 9650503773


महाराष्ट्र: सौसर में गैस सिलेंडर संकट पर भड़के विधायक विजय चौरे, समाधान नहीं तो हाईवे जाम की चेतावनी

- Photo by : social media

महाराष्ट्र  Published by: Rakesh Mathankar , Date: 28/03/2026 12:17:45 pm Share:
  • महाराष्ट्र
  • Published by: Rakesh Mathankar ,
  • Date:
  • 28/03/2026 12:17:45 pm
Share:

संक्षेप

महाराष्ट्र: आज सौसर विधायक विजय चौरे द्वारा नगर सौसर के मोक्षधाम रोड पहुंचकर एच.पी. गैस सिलेंडर की कमी के कारण झुंझ रहे क्षेत्रवासियो के साथ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सौसर को एच.पी. गैस एजेन्सी की

विस्तार

महाराष्ट्र: आज सौसर विधायक विजय चौरे द्वारा नगर सौसर के मोक्षधाम रोड पहुंचकर एच.पी. गैस सिलेंडर की कमी के कारण झुंझ रहे क्षेत्रवासियो के साथ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सौसर को एच.पी. गैस एजेन्सी की अनियमितताओं की जाँच एवं व्यवस्था के संबंध में ज्ञापन सौंपा। श्री चौरे ने कहा कि नगर सौसर में एच.पी. गैस एजेंसी का न तो कोई ऑफिस मौजूद हैं और न ही कोई दैनिक वितरण की व्यवस्था। सिलेंडर की गाड़ी का आने-जाने का न कोई निश्चित समय है न ही कोई निश्चित स्थान। सौसर क्षेत्रवासी एच पी सिलेंडर को लेकर परेशान है एक सिलेंडर के लिए घंटो लाइन में खड़े रहने के बावजूद भी सिलेंडर नही मिल पा रहा हैं।

एच पी गैस एजेंसी के द्वारा सभी ग्राहकों को के.वाय.सी. करने हेतु कहाँ जा रहा है परंतु कौन से कार्यालय से केवाईसी करना है इसका कोई निश्चित स्थान नही है। उपभोक्ताओं द्वारा एजेंसी में फोन करने पर सम्मानजनक उत्तर तो मिलता ही नही बल्कि अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया जाता हैं। नगर पिपला नारायण वार के 400-500 से अधिक उपभोक्ताओं का रजिस्ट्रेशन छिंदवाड़ा में हुआ हैं और नगर पिपला में गाड़ी पांढुर्णा से आती है परंतु उन्हें सिलेंडर प्रदान नही किए जा रहे हैं अब उन सभी लोगो को पांढुर्णा रजिस्ट्रेशन करने कहा गया हैं परंतु प्रश्न यह है कि वर्तमान में उन्हें सिलेंडर कहा से प्राप्त होगा? विधायक चौरे ने एसडीएम के माध्यम से शासन-प्रशासन से निवेदन किया है कि सौसर क्षेत्र के नागरिकों की इस गंभीर समस्या का तत्काल निराकरण करे अन्यथा एच.पी. गैस एजेन्सी के खिलाफ समस्त क्षेत्रवासियों के साथ सड़क पर उतरकर चक्का जाम करने की सख्त चेतावनी भी दी है। इस अवसर पर विधायक विजय चौरे जी,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र येमदे जी,राजीव चौधरी जी,वसंत चौधरी जी,शंकर ब्रम्हे जी,अमरीश जैसवाल जी,देवराव भकने जी, कैलाश चौधरी जी,शिव सालोटकर जी,ज्ञानेश्वर गावंडे जी,जुबेर अली जी,राजू सोमकुवर जी, युवराज पराड़कर जी, लीलाराम पराड़कर जी एवं समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


Featured News