Contact for Advertisement 9650503773


महाराष्ट्र: सौसर में प्रस्फुटन समितियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण, ग्राम विकास पर दिया जोर

- Photo by : social media

महाराष्ट्र  Published by: Rakesh Mathankar , Date: 28/03/2026 12:20:03 pm Share:
  • महाराष्ट्र
  • Published by: Rakesh Mathankar ,
  • Date:
  • 28/03/2026 12:20:03 pm
Share:

संक्षेप

महाराष्ट्र:  म.प्र.जन अभियान परिषद जिला छिंदवाड़ा/पांढुरना के जिला समन्वयक आदरणीय  श्री अखिलेशजी जैन के निर्देशानुसार विकासखंड समन्वयक श्री अनिल जी बोबडे के मार्गदर्शन सामाजिक नवांकुर संस्था- युथ ऑ

विस्तार

महाराष्ट्र:  म.प्र.जन अभियान परिषद जिला छिंदवाड़ा/पांढुरना के जिला समन्वयक आदरणीय  श्री अखिलेशजी जैन के निर्देशानुसार विकासखंड समन्वयक श्री अनिल जी बोबडे के मार्गदर्शन सामाजिक नवांकुर संस्था- युथ ऑफ़ सौसर एसोसिएशन सेक्टर क्र 01 के अध्यक्ष योगेश सोमकुंवर सचिव गोपाल कोठे ग्राम पंचायत मेहराखापा सरपंच श्रीमती सुभद्राताई उईके उपस्थित रहे यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्राम पंचायत मेहराखापा में 5 ग्राम विकास प्रस्पुटन समितियां तथा एक नगर विकास प्रस्फुटन समितियो को प्रशिक्षण दिया जिसने विकासखंड समन्वयक अनिल बोबडे द्वारा समितियां से आदर्श ग्राम,संस्कार केंद्र, पुस्तकालय, पौधारोपण,जलसंचय, नारीशक्ति महिला सशक्तिकरण विषयों को विस्तार से प्रस्तुत किया एवं शासन की अनेक जनकल्याणकारी जनहित योजनाओं को ग्राम के सभी नागरिकों जनता जनार्दन जन समुदाय को लाभ दिलाने का आग्रह किया। 

 नवांकुर संस्था युथ ऑफ सौसर सौसर के गोपाल कोठे द्वारा ग्राम विकास समितियों द्वारा निरंतर की जा रही गतिविधियो पर विस्तार से चर्चा की तथा उन्हें निरंतर गतिविधि में श्रेष्ठ कार्य करने हेतु प्रेरित किया परामर्शदाता दिनेश सोमकुंवर द्वारा समिति के दस्तावेजीकरण में आय-व्यय गतिविधि एवं बैठक रजिस्टर में निरंतर कार्य की रिपोर्ट बैठक कार्यवाही की जानकारी प्रदान की एवं किए गए कार्यों को एमआईएस  डाउनलोड की प्रक्रिया बताएं जिसमें बैठक रिपोर्ट अभियान तथा मासिक एवं वार्षिक प्रतिवेदन अपलोड करने की प्रक्रिया एप के माध्यम से बताई गई । प्रशिक्षण में ग्राम/नगर विकास समिति के अध्यक्ष सचिव सदस्यो की नवांकुर सखियों प्रत्येक समितियां के चार चार सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया तथा सरपंच महोदया श्रीमती सुभद्रा ताई ऊईके परामर्शदाता अखिलेश परिहार एवं परामर्शदाता सुनील डोंगरे द्वारा शासन की योजनाओं एवं महिला सशक्तिकरण स्वालंबी योजना स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने का आवाहन किया एवं सचिव मंगेश भोंगड़े सहसचिव सुनील रागासे रोशन सहारे सभी का हृदय से आभार प्रकट कर प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।


Featured News