Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: रामनवमी पर गुरुगांव देवी मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, ड्रोन-CCTV से कड़ी निगरानी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Amar Deep , Date: 28/03/2026 11:21:56 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Amar Deep ,
  • Date:
  • 28/03/2026 11:21:56 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: चैत्र नवरात्रि के समापन और रामनवमी के महापर्व के अवसर पर आज (शुक्रवार) फर्रुखाबाद के प्राचीन गुरुगांव देवी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। मां चांदी के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ने की

विस्तार

उत्तर प्रदेश: चैत्र नवरात्रि के समापन और रामनवमी के महापर्व के अवसर पर आज (शुक्रवार) फर्रुखाबाद के प्राचीन गुरुगांव देवी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। मां चांदी के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ने की उम्मीद को देखते हुए जिला प्रशासन और मंदिर समिति ने सुरक्षा, यातायात और दर्शन व्यवस्था के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। सुबह 6 बजे आरती के बाद खुलेंगे कपाट गुरुवार रात से ही गुरुगांव देवी मंदिर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया है, जिससे पूरा परिसर जगमगा उठा है। मंदिर के पुजारी ने जानकारी दी कि रामनवमी के पावन अवसर पर सुबह 6 बजे मां की विशेष आरती की जाएगी। इसके तुरंत बाद मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही कन्या भोज और दिनभर प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी चलेगा।

द्वापर कालीन माने जाने वाले इस अति प्राचीन मंदिर में सामान्य दिनों में भी भक्तों की कतारें लगती हैं, लेकिन रामनवमी पर फर्रुखाबाद के अलावा आसपास के जिलों से भी हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुँचते हैं। ड्रोन और CCTV से चप्पे-चप्पे पर नजर सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि रामनवमी के पर्व को लेकर जिले के सभी प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा के विशेष प्रबंध हैं। मंदिर परिसर से लेकर बाहर तक CCTV कैमरों के जरिए निगरानी की जा रही है। इसके अलावा आसमान से ड्रोन कैमरों के माध्यम से पूरे क्षेत्र पर नजर रखी जाएगी।
संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की लगातार पेट्रोलिंग जारी रहेगी। जिन मंदिरों में अधिक भीड़ होने की संभावना है, वहां सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सादे कपड़ों में भी महिला और पुरुष पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। साथ ही, भारी पुलिस बल और पीएसी (PAC) के जवानों को भी तैनात किया गया है।

भीड़ नियंत्रण के लिए 7 जगह लगे बैरियर, वाहनों का प्रवेश वर्जित मऊ दरवाजा थाना प्रभारी अजब सिंह के मुताबिक, भीड़ को नियंत्रित करने और आवागमन को व्यवस्थित रखने के लिए शहर में 7 प्रमुख स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। इनमें टाउन हॉल, अर्पापहाड़पुर, भीकमपुर, बीबीगंज चौकी, हथियापुर तिराहा, अमर होटल और क्रॉसिंग शामिल हैं, जहां पुलिस बल मुस्तैद रहेगा।श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगमता के लिए मंदिर की ओर जाने वाले मार्गों पर ई-रिक्शा और चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा रूट डायवर्जन भी लागू किया गया है ताकि पैदल जाने वाले भक्तों को कोई परेशानी न हो। सजी दुकानें, छाया मेले जैसा उल्लास
रामनवमी के उत्साह के बीच गुरुगांव देवी मंदिर और बढ़पुर देवी मंदिर के बाहर बड़ी संख्या में दुकानें और स्टॉल सज गए हैं। पूरे क्षेत्र में मेले जैसा मनमोहक माहौल देखने को मिल रहा है। सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुँचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास चरम पर है। 


Featured News