-
☰
राजस्थान: जयपुर में रोजगार शिविर 876 अभ्यर्थियों ने लिया भाग, 76 को मौके पर मिली नौकरी
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: राज्य सरकार के कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग की वार्षिक कार्य योजना वर्ष 2025-26 के क्रियान्वयन के अंतर्गत उप प्रादेशिक रोजगार कार्यालय, जयपुर द्वारा शुक्रवार को राजकीय रामचन्द्र खेतान पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, झालाना
विस्तार
राजस्थान: राज्य सरकार के कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग की वार्षिक कार्य योजना वर्ष 2025-26 के क्रियान्वयन के अंतर्गत उप प्रादेशिक रोजगार कार्यालय, जयपुर द्वारा शुक्रवार को राजकीय रामचन्द्र खेतान पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, झालाना, जयपुर परिसर में एक दिवसीय कैरियर मार्गदर्शन एवं रोजगार शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री जगदीश नारायण निर्वाण, संयुक्त निदेशक एवं रोजगार मेला प्रभारी, रोजगार सेवा निदेशालय, राजस्थान, जयपुर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया गया। उन्होंने अपने प्रेरक उद्बोधन में युवाओं को कौशल उन्नयन एवं रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य श्री विनोद जांगिड ने अतिथियों एवं नियोजकों का स्वागत करते हुए अभ्यर्थियों को करियर चयन एवं रोजगार संभावनाओं के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया। उप निदेशक, रोजगार विभाग, श्रीमती नवरेखा ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए वर्तमान रोजगार परिदृश्य एवं उपलब्ध अवसरों पर प्रकाश डाला। वहीं, राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम के जिला कौशल समन्वयक श्री राघवेन्द्र सिंह ने विभिन्न कौशल विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, जयपुर की उप निदेशक श्रीमती नवरेखा ने बताया कि शिविर में लगभग 876 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इस दौरान 26 निजी क्षेत्र के संस्थानों द्वारा साक्षात्कार आयोजित किए गए, जिनमें 427 अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन किया गया तथा 76 अभ्यर्थियों का मौके पर ही अंतिम चयन कर रोजगार के अवसर प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में राजकीय रामचन्द्र खेतान पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के सहायक निदेशक श्री संजय माथुर ने सभी निजी संस्थानों के प्रतिनिधियों, अभ्यर्थियों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
राजस्थान: जयपुर के ग्रीन बेल्ट में अवैध निर्माण का खेल जारी, कार्रवाई पर उठे सवाल
मध्य प्रदेश: पोरसा में बना अनोखा ‘पितृवन’: आस्था, पर्यावरण और संस्कृति का अद्भुत संगम
मध्य प्रदेश: शुजालपुर में रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट पर छापा, एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में नीलांबर-पीतांबर खरवार का शहादत दिवस मनाया गया, मूर्ति स्थापना की उठी मांग
मध्य प्रदेश: शुजालपुर में रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट पर छापा, एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त
मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 25 ग्राम स्मैक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार