-
☰
मध्य प्रदेश: उज्जैन में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: मप्र युवा शिव सेना गौ रक्षा न्यास और सर्व कल्याण बजरंग दल द्वारा बुधवार 25 मार्च को जिला प्रशासन को तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। संगठनों ने सरकारी भूमि के अवैध विक्रय, महिला थाना प्रभारी
विस्तार
मध्य प्रदेश: मप्र युवा शिव सेना गौ रक्षा न्यास और सर्व कल्याण बजरंग दल द्वारा बुधवार 25 मार्च को जिला प्रशासन को तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। संगठनों ने सरकारी भूमि के अवैध विक्रय, महिला थाना प्रभारी के फर्जीवाड़े और नगर निगम कर्मियों द्वारा हाथ ठेला व्यापारी से मारपीट के मामलों में कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। यह ज्ञापन जिला पंजीयक और आईजी महोदय के नाम सीएसपी दीपिका शिंदे को सौंपा गया। सरकारी जमीन बेचने वालों पर हो प्रकरण दर्ज ज्ञापन के प्रथम बिंदु में वीर दुर्गादास मार्ग पती बाजार जूना सोमवारिया स्थित सरकारी भूमि सर्वे क्रमांक 716, 1 के अवैध विक्रय का मुद्दा उठाया गया। ज्ञापन में बताया गया कि आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ की जांच में यह स्पष्ट हो चुका है कि सरकारी भूमि का विक्रय हुआ है। इस मामले में भूमि बेचने और खरीदने वाले असगर अली, बुरहानुद्दीन, हाकुमुद्दीन पिता हैदर अली, योगेश पिता ज्ञानचंद गोविंदानी, कविता पति योगेश गोविंदानी, इंसिया पति अली अजगर, विशाल कृष्णानी, कमलेश प्रजापति, भारत पिता ज्ञानचंद गोविंदानी, मनोज पिता ज्ञानचंद गोविंदानी, सलीम खान और जावेद खान के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग जिला पंजीयक से की गई है।
महिला थाना प्रभारी पर हो कार्रवाई दूसरे बिंदु में मंदसौर महिला थाना प्रभारी श्रीमती रानी बेग के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की मांग को लेकर आईजी के नाम सीएसपी दीपिका शिंदे को ज्ञापन दिया गया। आरोप है कि रानी बेग ने वर्ष 2019 में देवास में कुंवारी बनकर दूसरी शादी की है। इस पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। नगर निगम गैंग प्रभारी पर दर्ज हो मामला तीसरे बिंदु में नगर निगम के गैंग प्रभारी मोनू थनवार व उनके साथियों के विरुद्ध हाथ ठेला व्यापारी विकलांग संजय सिंह चौहान, उनके परिवार की महिलाओं और बच्चों के साथ मारपीट तथा छेड़छाड़ का मामला दर्ज करने की मांग की गई है। इस संबंध में भी आईजी के नाम सीएसपी को ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर तुरंत कार्रवाई का आग्रह किया गया है। बड़ी संख्या में उपस्थित रहे कार्यकर्ता आंदोलन में मुख्य रूप से मप्र युवा शिव सेना गौ रक्षा न्यास के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष सिंह चौहान, सर्व कल्याण बजरंग दल के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरली निगम, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजकुमार झांझोट, प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश कुमावत, उज्जैन महानगर अध्यक्ष भानु ठाकुर, नगर प्रभारी विकास गोयल, विशाल नगर, राहुल चावड़ा, जिला उपाध्यक्ष लोकेंद्र परमार, संजय परमार, जीवन सिंह बादल, संभाग संगठन मंत्री प्रनोव जाट, अजय जाटव, संजय वर्मा, सोनू सिंह, गोविंद चौधरी, नवीन बादल, अजय चौधरी, उमेश चौधरी, नितेश पटेल, धर्मेंद्र बंजारा, कन्हैया गायकवाड़, कालूराम चौहान, बन्टी प्रजापत, सन्तोष परमार, अर्जुन भाई, शाकिर अली, रविन्द्र कार्तिकेय, सुमित्रा चौहान, माया जाट, मंजू सिंह चौहान, विमल बाई, सुगन बाई, किरण मेहरा, राम कुंवर बाई, पूजा ठाकुर, संगीता चौहान और बंशीलाल चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
राजस्थान: जयपुर के ग्रीन बेल्ट में अवैध निर्माण का खेल जारी, कार्रवाई पर उठे सवाल
मध्य प्रदेश: पोरसा में बना अनोखा ‘पितृवन’: आस्था, पर्यावरण और संस्कृति का अद्भुत संगम
मध्य प्रदेश: शुजालपुर में रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट पर छापा, एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में नीलांबर-पीतांबर खरवार का शहादत दिवस मनाया गया, मूर्ति स्थापना की उठी मांग
मध्य प्रदेश: शुजालपुर में रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट पर छापा, एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त
मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 25 ग्राम स्मैक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार