-
☰
बिहार: Rosera के शक्ति धाम में खाटू श्याम मंदिर की भव्य प्राण प्रतिष्ठा, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भक्तों के लिए खुल
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: रोसड़ा के मारवाड़ी समाज द्वारा नवनिर्मित शक्ति धाम खाटू श्याम मंदिर में शुक्रवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। वैदिक मंत्रोच्चार, भव्य श्रृंगार और पूर्ण विधि-विधान के साथ भगवान की प्राण प्रतिष्ठा की ग
विस्तार
बिहार: रोसड़ा के मारवाड़ी समाज द्वारा नवनिर्मित शक्ति धाम खाटू श्याम मंदिर में शुक्रवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। वैदिक मंत्रोच्चार, भव्य श्रृंगार और पूर्ण विधि-विधान के साथ भगवान की प्राण प्रतिष्ठा की गई, जिसके बाद आम भक्तों के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे आचार्य नीरज शर्मा ने बताया कि स्थापना से पूर्व सभी विग्रहों का पवित्र स्नान कराया गया। भगवान को पंचगव्य, पंचामृत, विभिन्न पुष्पों के रस और औषधीय अनाज के चूर्ण से स्नान कराने के बाद नवीन वस्त्र व आभूषणों से अलंकृत किया गया। जैसे ही भगवान का आकर्षक श्रृंगार पूरा हुआ और पट खुले, पूरा परिसर ‘हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा’ के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने जानकारी दी कि मंदिर का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. महेश कुमार लखोटिया द्वारा किया गया। उद्घाटन के साथ ही मंदिर को औपचारिक रूप से आम श्रद्धालुओं को समर्पित कर दिया गया।
उत्तर प्रदेश: विंध्याचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई 11 गोवंश बरामद, 2 गो-तस्कर गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: यूपी बोर्ड रिजल्ट से पहले अलर्ट साइबर ठगों से रहें सावधान
मध्य प्रदेश: थांदला गैस रिसाव प्रशासन की तत्परता से स्थिति नियंत्रित
मध्य प्रदेश: निगम गैंग प्रभारी पर पक्षपात व अवैध वसूली के आरोप, कार्रवाई की मांग की गई
उत्तराखंड: एकतरफा प्यार में युवक ने खुद को मारी गोली, हरिद्वार में सनसनी