Contact for Advertisement 9650503773


छत्तीसगढ़: तांत्रिक के कहने पर युवक ने निगला चूजा, हुई मौत, पोस्टमार्टम में हुआ हैरतअंगेज खुलासा

- Photo by : social media

छत्तीसगढ़  Published by: Anand Kumar (UP) , Date: 16/12/2024 05:58:30 pm Share:
  • छत्तीसगढ़
  • Published by: Anand Kumar (UP) ,
  • Date:
  • 16/12/2024 05:58:30 pm
Share:

विस्तार

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक अजीब और हैरतअंगेज घटना सामने आई है। यहां एक युवक की मौत तांत्रिक के कहने पर जिंदा चूजा निगलने के बाद हो गई। युवक का नाम आनंद यादव था, और वह 5 साल बाद संतान प्राप्ति के लिए तांत्रिक के संपर्क में आया था। सूत्रों के अनुसार, आनंद यादव को संतान प्राप्ति के लिए तांत्रिक ने उसे जिंदा चूजा निगलने का सलाह दी थी। तांत्रिक के निर्देशानुसार युवक ने बिना चबाए जिंदा चूजा निगल लिया। हालांकि, तांत्रिक की यह क्रिया उसके लिए जानलेवा साबित हुई। युवक को अचानक चक्कर आने के बाद जब उसे अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने जब मृतक का पोस्टमार्टम किया, तो उनका दिल भी दहल गया।

पोस्टमार्टम के दौरान, डॉक्टर संतू बाघ ने पाया कि मृतक के गले में एक जिंदा चूजा फंसा हुआ था, जो पूरी तरह से सही स्थिति में था। चूजे का सिर आहार नली में और शरीर का हिस्सा स्वांस नली में फंसा हुआ था। यह देखकर डॉक्टरों का मानना था कि युवक ने चूजा जिंदा निगल लिया था, जिसके कारण उसकी सांस घुट गई और उसकी मौत हो गई।
के परिवार वालों से पूछताछ में यह भी सामने आया कि आनंद यादव और उनका परिवार लगातार तांत्रिक के संपर्क में था। यह मामला न केवल चौंकाने वाला है, बल्कि तंत्र-मंत्र के नाम पर अंधविश्वास को लेकर गंभीर सवाल भी खड़ा करता है। घटना के बाद, इस तरह की अंधविश्वास और तांत्रिक क्रियाओं के खतरों को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।