Contact for Advertisement 9650503773


Cricket News: बारिश के दौरान श्रीलंका का दबदबा, वनडे और टी20 सीरीज किए अपने नाम

- Photo by : social media

शुभि शिखा नयाल श्रीलंका   Published by: , शुभि शिखा नयाल श्रीलंका   Edited By: Kunal, Date: 20/04/2026 12:35:25 pm Share:
  • शुभि शिखा नयाल श्रीलंका
  • Published by.: ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 20/04/2026 12:35:25 pm
Share:

संक्षेप

श्रीलंका: बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के अप्रैल–मई 2023 श्रीलंका दौरे में तीन एकदिवसीय ODI और तीन अंतर्राष्ट्रीय T20 मैच खेले गए।

विस्तार

श्रीलंका: बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के अप्रैल–मई 2023 श्रीलंका दौरे में तीन एकदिवसीय ODI और तीन अंतर्राष्ट्रीय T20 मैच खेले गए। यह वनडे सीरीज 2022–2025 आईसीसी महिला चैंपियनशिप का हिस्सा थी, जिससे यह दौरा और भी महत्वपूर्ण बन गया। दौरे की शुरुआत से पहले 10 अप्रैल 2023 को श्रीलंका क्रिकेट SLC ने आधिकारिक कार्यक्रम जारी किया था। लेकिन शुरुआती मैचों में मौसम ने लगातार रुकावटे पैदा की जिससे कई मुकाबलों के परिणाम पर भी असर पड़ा हैं।

बारिश ने बिगाड़ा खेल का मज़ा

पहला वनडे मैच बारिश के कारन बर्बाद हो गया और उसका कोई नतीजा नहीं निकल सका। इसके बाद दूसरा वनडे भी लगातार बारिश के कारण रद्द करना पड़ा। हालात को देखते हुए मैच को दोबारा कराने की योजना बनाई गई और कार्यक्रम में बदलाव भी किया गया, लेकिन इसे आईसीसी की मंजूरी नहीं मिल पाई। इसलिए वनडे सीरीज मूल कार्यक्रम के मुताबिक ही समाप्त हुई और इसमें श्रीलंका ने 1-0 से जीत दर्ज की हैं।

श्रीलंका का दबदबा जारी

वनडे सीरीज के बाद खेले गए टी20 मुकाबलों में भी श्रीलंका महिला टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। मेज़बान टीम ने टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की और दौरे को कुल मिलाकर जीत के साथ समाप्त किया।

मुकाबला और टक्कर

हालांकि बांग्लादेश की महिला टीम ने कई मौकों पर कड़ी टक्कर दी, लेकिन बारिश, रद्द हुए मैच और बदले हालात के कारण उन्हें पूरी लय में प्रदर्शन करने का पर्याप्त मौका नहीं मिल सका। इसके बावजूद टीम ने कुछ मैचों में बेहतरीन खेल दिखाकर अपनी क्षमता का परिचय दिया। श्रीलंका दौरा जहां एक ओर मौसम की मार से प्रभावित रहा, वहीं दूसरी ओर श्रीलंका महिला टीम ने घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए दोनों सीरीज अपने नाम की। यह दौरा महिला क्रिकेट में मुकाबला और असमंजस दोनों का मिश्रण साबित हुआ।