-
☰
No image found.
दिल्ली: छठ महापर्व को लेकर डीएम ने किया घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा और साफ-सफाई के दिए निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
दिल्ली: आगामी छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने नगर क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण क
विस्तार
दिल्ली: आगामी छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने नगर क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सबसे पहले ददरी घाट पहुंचे। यहां उन्होंने साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ पर्व से पहले सभी घाटों पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं, ताकि व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। जिलाधिकारी ने सभी घाटों पर पर्याप्त संख्या में नावों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोताखोर निर्धारित ड्रेस में मुस्तैद रहें, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके। महिलाओं की सुविधा और निजता को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक घाट पर चेंजिंग रूम बनाने तथा नियमित साफ-सफाई के लिए पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने को भी कहा गया। डीएम ने स्पष्ट किया कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर समय से तैयारियां पूरी करें। उन्होंने चेतावनी दी कि व्यवस्थाओं में लापरवाही या शिथिलता बरतने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने नवापुरा घाट, सिकंदरपुर घाट और नेपाली बाबा घाट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक घाट पर आवश्यक व्यवस्थाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गाजीपुर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
