Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज में 40वें दिन भी छात्रों का धरना जारी, बसपा ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Fulchand Malviya , हरियाणा  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 11/11/2026 04:40:49 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: Fulchand Malviya ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 11/11/2026 04:40:49 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हरियाणा के नूंह जिले के पल्ला स्थित मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज में बुनियादी शैक्षणिक सुविधाओं जर्जर हॉस्टल पुस्तकालय की कमी और लंबित मांगों को लेकर छात्रों तथा शिक्षकों का आंदोलन 40वें दि

विस्तार

हरियाणा: हरियाणा के नूंह जिले के पल्ला स्थित मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज में बुनियादी शैक्षणिक सुविधाओं जर्जर हॉस्टल पुस्तकालय की कमी और लंबित मांगों को लेकर छात्रों तथा शिक्षकों का आंदोलन 40वें दिन भी जारी रहा लगातार 40 दिनों से चल रहे इस संघर्ष के बावजूद राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार और हरियाणा वक्फ बोर्ड प्रशासन की ओर से कोई ठोस समाधान न निकलने पर अब पूरे क्षेत्र में जनआक्रोश चरम पर पहुँच गया है कई दिनों से अनशन और भूख हड़ताल पर बैठे अनशनकारी छात्रों की सेहत बिगड़ने से कॉलेज परिसर में स्थिति बेहद नाजुक संवेदनशील बनी हुई है
मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कृष्ण जमालपुर पीड़ित छात्रों और शिक्षकों का दर्द बांटने और उनका समर्थन करने मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचे जब बसपा प्रतिनिधिमंडल संघर्ष कर रहे छात्रों की पीड़ा सुनने धरना स्थल की ओर बढ़ा तो कॉलेज प्रशासन और पुलिस तंत्र द्वारा उन्हें रोकने का भरसक प्रयास किया गया हालांकि भारी विरोध और तमाम प्रशासन की बाधाओं को पार करते हुए बसपा नेता छात्रों के बीच पहुंचे और उनकी गंभीर समस्याओं को विस्तार से सुना। 


छात्रों और मीडिया को संबोधित करते हुए बसपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कृष्ण जमालपुर ने भाजपा सरकार और स्थानीय प्रशासन पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि पीने का साफ पानी, सुसज्जित प्रयोगशालाएं सुरक्षित छात्रावास योग्य शिक्षकों की नियुक्ति और नियमित फंड जारी करना विद्यार्थियों का मूलभूत और संवैधानिक अधिकार है पिछले 40 दिनों से ये नौजवान अपनी जायज़ मांगों के लिए कड़कड़ाती धूप और हर मौसम में दर-दर भटक रहे हैं लेकिन सरकार पूरी तरह से संवेदनहीन और उदासीन बनी हुई है
डॉ. कृष्ण जमालपुर ने सरकार को स्पष्ट लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी छात्रों के उत्पीड़न को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी यदि राज्य की भाजपा सरकार और वक्फ बोर्ड प्रशासन ने समय रहते इन बच्चों की सभी जायज़ मांगों को तुरंत पूरा नहीं किया तो बसपा छात्रों के साथ मिलकर न केवल मेवात बल्कि पूरे हरियाणा प्रदेश में जिला मुख्यालयों से लेकर विधानसभा 

तक सड़कों पर उतरकर  विशाल और उग्र आंदोलन खड़ा करने के लिए मजबूर होगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी छात्रों के इस विशाल धरने को अपना पूर्ण समर्थन देने पहुंचे बसपा प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से मुख्य ज़ोन प्रभारी एडवोकेट नेतराम प्रदेश सचिव विजय खटाना नूंह मेवात जिलाध्यक्ष डॉ. अफजल हुसैन और समस्त बसपा जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपस्थित रहे सभी नेताओं ने एक स्वर में मांग की कि छात्रों के स्वास्थ और भविष्य के साथ खिलवाड़ तुरंत बंद किया जाए और उनकी सभी मांगों को बिना शर्त लागू किया जाए। गौरतलब है कि मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज में करीब 700 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं और लगभग 100 शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक कर्मचारी कार्यरत हैं कर्मचारी पिछले कई महीनों से अपने बकाया वेतन 7वें वेतनमान के लाभ और बकायों की बहाली की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं वहीं छात्र हॉस्टल की बदहाल इमारतों की मरम्मत शुद्ध पेयजल सुचारू पुस्तकालय व प्रयोगशाला सुविधाओं के लिए अड़े हुए हैं सत्ताधारी पार्टी की अनदेखी और प्रशासनके रवैये के चलते यह मुद्दा अब प्रदेश की राजनीति का एक बड़ा केंद्र बिंदु बनता जा रहा है। 


Featured News