-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बरेली में 122 दरोगाओं के तबादले, एसएसपी अनुराग आर्य ने किया बड़ा फेरबदल
- Photo by : SOCUIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने जिले की पुलिस व्यवस्था को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने के लिए 122 उ
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने जिले की पुलिस व्यवस्था को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने के लिए 122 उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण कर दिए हैं। इस बड़े फेरबदल में शहर के प्रमुख थानों से लेकर ग्रामीण इलाकों के थानों तक तैनात दरोगाओं की जिम्मेदारियां बदल दी गई हैं। तबादला आदेश जारी होते ही पुलिस विभाग में नई तैनाती को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं एसएसपी के आदेश में वरिष्ठ उपनिरीक्षकों, चौकी प्रभारियों और सामान्य उपनिरीक्षकों को भी शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य विभिन्न थानों और चौकियों में पुलिसकर्मियों की उपलब्धता के अनुसार प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करना और कार्यप्रणाली में बेहतर समन्वय स्थापित करना माना जा रहा है तबादला सूची का दायरा काफी व्यापक है। कोतवाली, कैंट, इज्जतनगर, बारादरी, प्रेमनगर, सुभाषनगर, किला, सीबीगंज और भोजीपुरा जैसे प्रमुख थानों के अलावा बहेड़ी, मीरगंज, आंवला, फरीदपुर, सिरौली, शाही, शीशगढ़, शेरगढ़, नवाबगंज, हाफिजगंज, भमौरा, भुता, विशारतगंज, देवरनियां और फतेहगंज पश्चिमी में भी तैनाती बदली गई है महिला थाना समेत अन्य स्थानों पर भी पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है ग्रामीण थानों पर भी दिखेगा फेरबदल का असर एसएसपी अनुराग आर्य के इस फैसले का असर केवल शहर तक सीमित नहीं रहेगा। देहात के थानों में भी उपनिरीक्षकों की तैनाती नए सिरे से की गई है। बहेड़ी, मीरगंज, आंवला, फरीदपुर, भमौरा, भुता, शेरगढ़, शाही, शीशगढ़, नवाबगंज और हाफिजगंज जैसे क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं वहीं बारादरी, इज्जतनगर, भोजीपुरा, सीबीगंज और कोतवाली जैसे महत्वपूर्ण थानों में भी नई तैनाती की गई है। इस व्यापक बदलाव के बाद जिले के पुलिस नेटवर्क में नई जिम्मेदारियों के साथ कामकाज शुरू होगा अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई होगी नई तैनाती की कसौटी एक साथ 122 उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण को बरेली पुलिस की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। अब नई जगह पहुंचने वाले दरोगाओं के सामने अपने क्षेत्रों में अपराध पर अंकुश लगाने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, लंबित विवेचनाओं को आगे बढ़ाने और आम जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने की जिम्मेदारी होगी खास बात यह है कि पुलिस महकमे में इस बड़े फेरबदल के बाद अब नई तैनाती पाने वाले अधिकारियों के कामकाज पर निगाह रहेगी। प्रशासनिक बदलाव का वास्तविक असर अपराध नियंत्रण, पुलिस की सक्रियता और जनता को मिलने वाली पुलिस सेवाओं में कितना दिखाई देता है, यह आने वाला समय बताएगा।
कई महत्वपूर्ण थानों में बदले गए पुलिस अधिकारी
इस बदलाव के बाद कई थानों में नए उपनिरीक्षक जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं कुछ पुलिसकर्मियों को उनके वर्तमान कार्यक्षेत्र से हटाकर दूसरे थानों में भेजा गया है वरिष्ठ उपनिरीक्षकों को मिली नई तैनाती प्रशासनिक फेरबदल में वरिष्ठ उपनिरीक्षकों के स्तर पर भी अहम बदलाव किए गए हैं। श्रीनिवास को कैंट थाने से भमौरा, धर्मेंद्र सिंह को शीशगढ़ से कोतवाली, राजकुमार को भोजीपुरा से इज्जतनगर और धर्मेंद्र कुमार को इज्जतनगर से आंवला भेजा गया हैइसी तरह धर्मपाल सिंह को आंवला से मीरगंज में वरिष्ठ उपनिरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन स्थानांतरणों के जरिए महत्वपूर्ण थानों में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है चौकी प्रभारियों का भी बदला गया ठिकाना
थानों के साथ-साथ पुलिस चौकियों पर भी बड़ा बदलाव किया गया है। अनूप सिंह को कुतुबखाना चौकी से आंवला कस्बा चौकी भेजा गया है। राजा भारद्वाज को इज्जतनगर की बैरियर-1 चौकी से कोतवाली क्षेत्र की बिहारीपुर चौकी की जिम्मेदारी दी गई है
वहीं रोहित तोमर को बिहारीपुर चौकी से भमौरा की बल्लिया चौकी भेजा गया है, जबकि नरेन्द्र शर्मा को बल्लिया चौकी से थाना हाफिजगंज में तैनाती मिली है। इन बदलावों से कई चौकियों पर नई पुलिस टीम जिम्मेदारी संभालती दिखाई देगी महिला उपनिरीक्षकों के भी हुए तबादले 122 दरोगाओं की सूची में महिला उपनिरीक्षकों को भी शामिल किया गया है। भारती रानी, प्रियंका, कोमल कुंडू, ज्योति त्यागी, रिंकी यादव, साक्षी शर्मा और पायल रानी समेत कई महिला उपनिरीक्षकों को अलग-अलग थानों और पुलिस इकाइयों में नई तैनाती दी गई है।
