Contact for Advertisement 9650503773


गुजरात: दीपावली और नववर्ष पर मां विश्वंभरी तीर्थधाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, स्वच्छता और आत्मनिर्भरता बनी आकर्षण का केंद्र

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Kamaralam Zafaralam Khan , गुजरात  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 11/11/2026 11:15:20 am Share:
  • गुजरात
  • Published by.: Kamaralam Zafaralam Khan ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 11/11/2026 11:15:20 am
Share:

संक्षेप

गुजरात: दीपावली के पावन पर्व पर राबड़ा स्थित मां विश्वंभरी तीर्थधाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब वलसाड के निकट राबड़ा गांव में पावन पार नदी के मनोरम तट पर हरे-भरे वृक्षों और प्राकृतिक वातावरण के बीच स्थित

विस्तार

गुजरात: दीपावली के पावन पर्व पर राबड़ा स्थित मां विश्वंभरी तीर्थधाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब वलसाड के निकट राबड़ा गांव में पावन पार नदी के मनोरम तट पर हरे-भरे वृक्षों और प्राकृतिक वातावरण के बीच स्थित सुप्रसिद्ध 'मां विश्वंभरी तीर्थयात्रा धाम' दीपावली एवं नववर्ष के मंगलमय अवसर पर भक्ति और आस्था के प्रमुख केंद्र के रूप में जगमगा उठा। पंचकर्मी दिव्य रथ में विराजमान भाग्यविधाता मां विश्वंभरी के चैतन्य स्वरूप के दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालुओं का निरंतर आगमन हुआ। इस पवित्र धाम में असंख्य भक्तों ने मां विश्वंभरी के दर्शन कर धन्यता और आत्मिक शांति का अनुभव किया। इस तीर्थधाम की विशेषताएं, जो समाज के लिए बनी हैं एक उत्कृष्ट उदाहरण सुव्यवस्थित एवं अनुशासित दर्शन व्यवस्था इस तीर्थधाम की एक प्रमुख विशेषता यहां की अनुशासित दर्शन व्यवस्था है। यहां स्थित पाठशाला (मंदिर) में प्रत्येक श्रद्धालु के लिए शांतिपूर्वक बैठकर दर्शन करने की अद्भुत व्यवस्था की गई है। इसके परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बावजूद कहीं भी धक्का-मुक्की या अव्यवस्था का दृश्य देखने को नहीं मिला।

उत्कृष्ट स्वच्छता व्यवस्था 45 एकड़ में फैले इस विशाल परिसर के किसी भी कोने में गंदगी या कचरे का नामोनिशान दिखाई नहीं देता। इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आवागमन के बावजूद पूरे परिसर में बनी रहने वाली स्वच्छता और अनुशासन सभी के लिए प्रेरणादायक है। यहां के पवित्र एवं स्वच्छ वातावरण से प्रेरित होकर श्रद्धालु भी अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता और अनुशासन का पालन करने के लिए प्रेरित होते हैं।  विश्व कल्याण एवं मानव उत्थान का पवित्र संकल्प पृथ्वी लोक पर सात्विकता में वृद्धि हो, पवित्र घर-मंदिरों एवं कर्मशील माता-पिता के यहां पुण्यशाली और दिव्य आत्माओं का अवतरण हो तथा सनातन वैदिक संस्कृति, आदर्श परिवार और आदर्श समाज व्यवस्था की पुनः स्थापना हो, इसी विश्व कल्याण एवं मानव कल्याण के शुभ संकल्प के साथ इस अलौकिक तीर्थधाम का निर्माण धाम के संस्थापक श्री महापात्र द्वारा किया गया है।
पूर्णतः आत्मनिर्भर व्यवस्था इस तीर्थधाम की सबसे बड़ी विशेषता इसकी पूर्णतः आत्मनिर्भर व्यवस्था है। धाम के भव्य निर्माण से लेकर विशाल गौशाला के रखरखाव तक का खर्च किसी प्रकार के दान, भेंट-सौगात या चढ़ावे से नहीं, बल्कि श्री महापात्र एवं समर्पित भक्तों के अथक परिश्रम से 45 एकड़ की उपजाऊ भूमि पर की जाने वाली खेती और कृषि उत्पादों से प्राप्त आय के माध्यम से ही वहन किया जाता है। 'सत्कर्म ही सर्वोत्तम भक्ति है' के उदात्त सिद्धांत को साकार करता यह तीर्थधाम आध्यात्मिकता के साथ-साथ परिश्रम, स्वच्छता, अनुशासन और आत्मनिर्भरता का अद्भुत समन्वय प्रस्तुत करते हुए एक जीवंत प्रेरणाधाम बन गया है।
 

Related News

मध्य प्रदेश: झाबुआ में पत्रकार दीपावली एवं नववर्ष मिलन समारोह आयोजित, प्रशासन-पुलिस और मीडिया के बीच समन्वय पर दिया जोर

उत्तर प्रदेश: 31 जनवरी 2027 से होगा मां पीताम्बरा बगलामुखी देवी महायज्ञ एवं देवी महिमा कथा का आयोजन

उत्तर प्रदेश: 31 जनवरी 2027 से होगा मां पीताम्बरा बगलामुखी देवी महायज्ञ एवं देवी महिमा कथा का आयोजन

राजस्थान: जयपुर में 27 दिसंबर को होगा ‘नारी शक्ति वंद सम्मान समारोह 2026’, 101 महिलाओं और 51 पुरुषों को सम्मानित करने की तैयारी

राजस्थान: जयपुर में 27 दिसंबर को होगा ‘नारी शक्ति वंदन सम्मान समारोह 2026’, 101 महिलाओं और 51 पुरुषों को सम्मानित करने की तैयारी

हरियाणा: मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज में 40वें दिन भी छात्रों का धरना जारी, बसपा ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी


Featured News