Contact for Advertisement 9650503773

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में बेकाबू स्लीपर बस छायाग्रह में घुसी, इमारत ढही, यात्री सुरक्षित

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Amar Deep , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 11/11/2026 12:56:20 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Amar Deep ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 11/11/2026 12:56:20 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से फर्रुखाबाद आ रही एक निजी स्लीपर बस टेढ़ीकोण चौराहे के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित जेसीस क्लब के छायाग्रह में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि छायाग्रह की पूरी इमारत ढह गई और बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

विस्तार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अताईपुर गांव की ओर से अचानक एक ट्रैक्टर मुख्य सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बस चालक लालू ठाकुर वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद बस सीधे छायाग्रह से टकरा गई। हादसे के समय बस में यात्रियों की संख्या कम होने के कारण बड़ा नुकसान टल गया। टक्कर में बस का मुख्य दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया था, ऐसे में यात्रियों को पीछे बने आपातकालीन गेट से बाहर निकाला गया। राहत की बात रही कि किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई।

हादसे में परिचालक अवनीश को मामूली चोटें आईं, जबकि चालक लालू ठाकुर और हेल्पर मौके पर बस छोड़कर फरार हो गए। जिस छायाग्रह में बस घुसी, उसका इस्तेमाल पुलिस पिकेट के रूप में किया जाता था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरी बस की व्यवस्था कराई। वहीं, बस की छत पर रखा दिल्ली से लाया गया सामान भी सुरक्षित बताया गया है। घटना के बाद मार्ग पर कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Related News

मध्य प्रदेश: झाबुआ में पत्रकार दीपावली एवं नववर्ष मिलन समारोह आयोजित, प्रशासन-पुलिस और मीडिया के बीच समन्वय पर दिया जोर

उत्तर प्रदेश: 31 जनवरी 2027 से होगा मां पीताम्बरा बगलामुखी देवी महायज्ञ एवं देवी महिमा कथा का आयोजन

उत्तर प्रदेश: 31 जनवरी 2027 से होगा मां पीताम्बरा बगलामुखी देवी महायज्ञ एवं देवी महिमा कथा का आयोजन

राजस्थान: जयपुर में 27 दिसंबर को होगा ‘नारी शक्ति वंद सम्मान समारोह 2026’, 101 महिलाओं और 51 पुरुषों को सम्मानित करने की तैयारी

राजस्थान: जयपुर में 27 दिसंबर को होगा ‘नारी शक्ति वंदन सम्मान समारोह 2026’, 101 महिलाओं और 51 पुरुषों को सम्मानित करने की तैयारी

हरियाणा: मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज में 40वें दिन भी छात्रों का धरना जारी, बसपा ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

Featured News