Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बरेली में डेढ़माह की मासूम की मौत पर परिजनों का हंगामा, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Rajnesh shrivastav , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 11/11/2026 04:00:47 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rajnesh shrivastav ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 11/11/2026 04:00:47 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  सोमवार की रात कस्बे के एक निजी अस्पताल बेबी हेल्थ केयर सेंटर पर डॉक्टर की लापरवाही के चलते डेढ़ माह की मासूम बच्ची अनाया की मौत हो गई। परिजनो ने पहले अस्पताल में हंगामा किया

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  सोमवार की रात कस्बे के एक निजी अस्पताल बेबी हेल्थ केयर सेंटर पर डॉक्टर की लापरवाही के चलते डेढ़ माह की मासूम बच्ची अनाया की मौत हो गई। परिजनो ने पहले अस्पताल में हंगामा किया, उसके बाद पुलिस को तहरीर दी। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। जानकारी के लिए गांव फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के रसूला चौधरी गाव निवासी बच्ची के परिजनों ने बताया कि उनकी डेढ़ माह की बच्ची अनाया का कस्बे के एक (निजी अस्पताल) बेबी हेल्थ केयर अस्पताल में करीब 15 दिन से इलाज चल रहा था। आरोप है कि गलत इलाज के चलते बच्ची की हालत सुधार होने के बजाय बिगड़ती गई। 

परिजनों ने कहीं और दिखाने की बात की तो डॉक्टर ने ठीक हो जाने का भरोसा दिया।सोमवार को दवा लेकर घर जाने पर बच्ची की हालत गंभीर हो गई। शाम को परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने डॉक्टरसे दूसरी जगह ले जाने का आग्रह किया पर डॉक्टर ने बच्ची के ठीक हो जाने का भरोसा दिया। रात करीब 11 बजे इलाज के दौरान अस्पताल में ही बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने हंगामा करने के बाद पुलिस को तहरीर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल संचालक को बुलाया। बाद में इलाज के खर्च को लेकर दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया।अस्पताल प्रबंधक अशरफ अली ने बताया मासूम की उनके पास आने से पहले ही मौत हो चुकी थी।अस्पताल में हार्ट बीट चेक की गई थी। उनके अस्पताल में इलाज नहीं चल रहा था। फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी प्रवीण कुमार  ने बताया पीड़ित ने अस्पताल पर गलत इलाज का आरोप लगाकर तहरीर दी थी। लेकिन बाद में  रिपोर्ट लिखने से इनकार कर दिया।

Related News

मध्य प्रदेश: झाबुआ में पत्रकार दीपावली एवं नववर्ष मिलन समारोह आयोजित, प्रशासन-पुलिस और मीडिया के बीच समन्वय पर दिया जोर

उत्तर प्रदेश: 31 जनवरी 2027 से होगा मां पीताम्बरा बगलामुखी देवी महायज्ञ एवं देवी महिमा कथा का आयोजन

उत्तर प्रदेश: 31 जनवरी 2027 से होगा मां पीताम्बरा बगलामुखी देवी महायज्ञ एवं देवी महिमा कथा का आयोजन

राजस्थान: जयपुर में 27 दिसंबर को होगा ‘नारी शक्ति वंद सम्मान समारोह 2026’, 101 महिलाओं और 51 पुरुषों को सम्मानित करने की तैयारी

राजस्थान: जयपुर में 27 दिसंबर को होगा ‘नारी शक्ति वंदन सम्मान समारोह 2026’, 101 महिलाओं और 51 पुरुषों को सम्मानित करने की तैयारी

हरियाणा: मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज में 40वें दिन भी छात्रों का धरना जारी, बसपा ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी


Featured News