Contact for Advertisement 9650503773


Delhi MCD Election 2022 Exit Poll: दिल्ली की 75 प्रतिशत जनता आम आदमी पार्टी को दे रही समर्थन 

Delhi MCD Election 2022 Exit Poll

Delhi MCD Election 2022 Exit Poll - Photo by : NCR Samachar

दिल्ली   Published by: Namita Chauhan, Date: 29/11/2022 11:19:37 am Share:
  • दिल्ली
  • Published by: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 29/11/2022 11:19:37 am
Share:

संक्षेप

दिल्ली नगर निगम के चुनाव में महज 5 दिन ही शेष रह गए हैं। ऐसे में अगर सभी राजनितिक पार्टियों के तैयारियों की बात की जाए तो वो अपनी चरम सीमा पर है। हर पार्टी इसी सोच में है कि इस बार दिल्ली नगर निगम चुनाव का परिणाम उनके हक में हो। 

विस्तार

दिल्ली नगर निगम के चुनाव में महज 5 दिन ही शेष रह गए हैं। ऐसे में अगर सभी राजनितिक पार्टियों के तैयारियों की बात की जाए तो वो अपनी चरम सीमा पर है। हर पार्टी इसी सोच में है कि इस बार दिल्ली नगर निगम चुनाव का परिणाम उनके हक में हो। 

दिल्ली की जनता की बात करें तो जितनी मुँह उतनी बातें वाली स्थिति है। जनता आम आदमी पार्टी के साथ साथ भाजपा का भी समर्थन कर रही है। जनता सर्वे के आधार पर अगर बात करें तो दिल्ली की 75 प्रतिशत जनता आम आदमी पार्टी को मौका दें चाहती है। वहीं कुछ ऐसी जनता भी है जो आम आदमी पार्टी से किसी न किसी बात से नाराज है और यही वजह है कि वो आम आदमी पार्टी को नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी को ही एक और मौका देकर देखना चाहती है। 

कुछ लोगों का ये भी मानना है कि, भारतीय जनता पार्टी एक समर्थ पार्टी है और जो पार्टी देश संभल सकती है वो दिल्ली को भी अच्छे से संभल लेगी। उन्हीं लोगों का ये कहना है कि, आम आदमी पार्टी एक छोटी पार्टी है जिसमें इतना सामर्थ्य नहीं कि वो एक साथ कई राज्य को संभल सके इसलिए भाजपा ही दिल्ली के लिए बेहतर है। 

वर्तमान समय में सभी पार्टियां यही दावा कर रही है कि दिल्ली नगर निगम में उनकी ही जीत होगी, क्योंकि जनता का उन्हें पूर्ण समर्थन मिलेगा, लेकिन यह मुमकिन नहीं, क्योंकि जीत किसी एक की ही होगी। 4 दिसंबर को चुनाव है और 7 दिसंबर को उसके परिणाम और यह तभी स्पष्ट होगा की कौन सी पार्टी को जनता ने अपना प्रेम और समर्थन दिया है। 


Featured News