Contact for Advertisement 9650503773


Delhi Budget 2023- 2024 Live: वित्त मंत्री कैलाश गहलोत पेश करेंगे दिल्ली 2023- 2024 का बजट, जानिए मध्यम वर्ग के लिए क्या रखा गया है दिल्ली बजट में ?

दिल्ली 2023- 2024 का बजट

दिल्ली 2023- 2024 का बजट - Photo by : Social Media

नई दिल्ली  Published by: Agency , Date: 22/03/2023 12:05:22 pm Share:
  • नई दिल्ली
  • Published by: Agency ,
  • Date:
  • 22/03/2023 12:05:22 pm
Share:

संक्षेप

गृह मंत्रालय द्वारा सहमति देने के एक दिन बाद ही आज यानि बुधवार को दिल्ली विधानसभा में दिल्ली का बजट पेश किया जाएगा, जिसने अरविन्द केजरीवाल को कुछ स्पष्टीकरणों पर बजट दोबारा से जमा करने के लिए कहा था।

विस्तार

गृह मंत्रालय द्वारा सहमति देने के एक दिन बाद ही आज यानि बुधवार को दिल्ली विधानसभा में दिल्ली का बजट पेश किया जाएगा, जिसने अरविन्द केजरीवाल को कुछ स्पष्टीकरणों पर बजट दोबारा से जमा करने के लिए कहा था।

दिल्ली का बजट बुधवार को दिल्ली विधानसभा में वित्त मंत्री कैलाश गहलोत पेश कर कर रहे है। इस बजट को पेश करने से पहले वो मंदिर भी गए। गृह मंत्रालय (MHA) द्वारा दिल्ली सरकार के बजट को 'रोकने' के ठीक एक दिन बाद आया है, जैसा कि, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया था। गृह मंत्रालय ने केजरीवाल सरकार से बुनियादी ढांचे और विज्ञापनों के लिए धन आवंटन के संबंध में स्पष्टीकरण पर राष्ट्रीय राजधानी सरकार से बजट को दोबारा से जमा करने के लिए कहा था।

केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के बीच ताजा गतिरोध
दिल्ली मुख्यमंत्री ने बीते दिन मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक पत्र लिखा था, जिसमें उनसे शहर सरकार के बजट को न रोकने का अनुरोध किया गया था।

किसी भी बजट को केंद्रीय गृह मंत्रालय के माध्यम से राष्ट्रपति का अनुमोदन मिलना आवयश्क होता है। 

दिल्ली बजट 2023: बुनियादी ढांचे, स्वच्छता, परिवहन पर ध्यान दें

आपको बता दें कि, वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि, "दिल्ली बजट 2023 स्वास्थ्य और शिक्षा पर सामान्य ध्यान देने के अलावा राजधानी के बुनियादी ढांचे, स्वच्छता, परिवहन सुविधाओं को बढ़ाने पर अपना ध्यान केंद्रित करेगा।"

AAP सरकार ने 'साफ सुंदर और आधुनिक दिल्ली' थीम के साथ पेश किया 2023 का बजट 

इस साल 2023 के बजट की थीम है "साफ सुंदर और आधुनिक दिल्ली"। सत्ता में आने के बाद से AAP थीम बेस्ड बजट पेश करती रही है, पहला बजट 'स्वराज' थीम पर रखा गया था।