-
☰
No image found.
राजस्थान: बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर राज्य स्तरीय समारोह का हुआ आयोजन
- Photo by :
संक्षेप
राजस्थान: नागौर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार पिछड़े, वंचित एवं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास का उजियारा पहुंचाने एवं जीवन स्तर सुधारने के लिए प्रतिबद्ध है। डबल इंजन सरकार बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सामाजिक न्याय के आदर्शों पर चलते हुए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का मंत्र पर काम कर रही है।
विस्तार
राजस्थान: नागौर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार पिछड़े, वंचित एवं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास का उजियारा पहुंचाने एवं जीवन स्तर सुधारने के लिए प्रतिबद्ध है। डबल इंजन सरकार बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सामाजिक न्याय के आदर्शों पर चलते हुए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का मंत्र पर काम कर रही है। हमारी सरकार बाबा साहेब के सपनों को पूरा करते हुए समाज के सभी वर्गों को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक रूप से सशक्त एवं सक्षम करने का कार्य कर रही है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि बाबा साहेब के सिद्धांतों और आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र विकास में योगदान दें। मुख्यमंत्री ने वितरित किए कई योजनाओं के लाभ उन्होंने विशेष योग्यजनों को सहायक उपकरण एवं कन्यादान योजना के लाभार्थियों को राशि का वितरण किया। समारोह में मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने नगरीय क्षेत्रों में 200 अंबेडकर ई-लाइब्रेरी स्थापित करने एवं अंबेडकर पीठ, मूंडला, जयपुर में अंबेडकर आवासीय कोचिंग केन्द्र की स्थापना की घोषणा भी की। शर्मा ने मंगलवार को जयपुर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब की शिक्षा और दृष्टिकोण हमारी डबल इंजन सरकार की कार्यप्रणाली की बुनियाद है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना एवं आयुष्मान भारत जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का सबसे ज्यादा लाभ हमारे पिछड़े और वंचित वर्गों को मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की संवेदनशील सरकार ने अंत्योदय की भावना के साथ सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के क्रियान्वयन में मिसाल कायम की है। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में हमारा राज्य देश भर में अग्रणी हैं। सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र में हुआ नागौर का जिला स्तरीय कार्यक्रम: मुख्यमंत्री द्वारा जिले को दी गई अनेकों सौगातें बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर नागौर का जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र के सभागार में आयोजित हुआ, जिसमें माननीय मुख्यमंत्री के राज्य स्तरीय कार्यक्रम को वीसी के माध्यम जिले से जोड़ा गया । इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री द्वारा नागौर जिले को कई सौगात दी गई । मुख्यमंत्री द्वारा नागौर में 2 करोड़ 80 लख रुपए की लागत से बने आर्थिक पिछड़ा वर्ग महाविद्यालय में कन्या छात्रावास का उद्घाटन किया गया , वही मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अन्तर्गत जिले भर के 158 परिवारों को 69.52 लाख रूपए व्यय किए गए। पालनहार योजना के अंतर्गत नागौर के 7813 लाभार्थियों के 13903 बच्चों को लाभ वितरित किया गया, जिसमें प्रत्येक बच्चे को 1500 रूपये मासिक लाभ दिया जाता है। मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के अन्तर्गत 1514 विद्यार्थियों को आज लाभ वितरित किया गया । वृद्धजन पेंशन योजना / एकलनारी पेंशन योजना / विशेष योग्यजन पेंशन योजना के अंतर्गत नागौर जिले के 252569 पेंशनरों को लाभ मिला । जिला स्तरीय कार्यक्रम में पूर्व विधायक मोहन राम चौधरी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरविंद जाखड़, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक नरेश बारोठिया, जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे ।
मुख्यमंत्री ने पेंशन एवं पालनहार योजना के लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से 1 हजार 363 करोड़ रुपये का राशि हस्तांतरित की। उन्होंने 10 छात्रावास भवनों का लोकार्पण, 17 भवनों का शिलान्यास करने के साथ ही जामडोली स्थित स्वयंसिद्धा परिसर में लाइब्रेरी का वर्चुअल उद्घाटन किया। साथ ही, एआई आधारित ‘हैल्प डेस्क समाधान साथी‘ का शुभारंभ भी किया।
उत्तर प्रदेश: रोडवेज चालक और परिचालक को पीटा, मशीन और कैशबैग छीना
उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की मासिक बैठक का हुआ आयोजन
उत्तर प्रदेश: बरेली में सख्ती, होटल-ढाबों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के इस्तेमाल पर रोक
बिहार: सम्राट चौधरी के एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने पर नवादा में जश्न
