Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: सम्राट चौधरी के एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने पर नवादा में जश्न

- Photo by :

बिहार  Published by: Dinesh Gupta , बिहार  Edited By: Namita Chauhan, Date: 15/04/2026 12:29:54 pm Share:
  • बिहार
  • Published by.: Dinesh Gupta ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 15/04/2026 12:29:54 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: एनडीए विधायक दल का नेता सम्राट चौधरी को चुने जाने पर नवादा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रजातंत्र चौक पर जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच मिठाइयाँ बाँटी गईं तथा पटाखे छोड़कर खुशी का इजहार किया गया।

विस्तार

बिहार: एनडीए विधायक दल का नेता सम्राट चौधरी को चुने जाने पर नवादा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रजातंत्र चौक पर जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच मिठाइयाँ बाँटी गईं तथा पटाखे छोड़कर खुशी का इजहार किया गया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता ने कहा कि सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं, जो सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व और खुशी का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में बिहार विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद चून्नू, प्रताप रंजन, महामंत्री अरविंद गुप्ता, उपाध्यक्ष विनोद भोली, तेजस सिन्हा, मुकेश कुमार, कोषाध्यक्ष विश्वास सिंह विशु, नवादा विधानसभा संयोजक अभिजीत कुमार सिन्हा, किसान मोर्चा अध्यक्ष मनोज सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष माधुरी वर्णनवाल, मीडिया प्रभारी गुलशन कुमार, मंडल अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, शिवरानी केशरी, राखी गुप्ता, ललिता देवी, वरिष्ठ नेता राधेश्याम चौधरी, सन्नी वर्मा, महावीर चंद्रवंशी, राजकुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।