-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती
- Photo by :
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जनपद के भरुहना स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय में भारत के महान संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास, सम्मान और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बाबा साहब के विचारों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जनपद के भरुहना स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय में भारत के महान संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास, सम्मान और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बाबा साहब के विचारों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनके बताए गए मूल्यों—समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय—को अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के सहायक महाप्रबंधक राजीव रंजन, सहायक प्रबंधक राहुल वर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक चंदन प्रकाश, सुधांशु, रामजी प्रसाद, सतीश श्रीवास्तव, गिरजा शंकर, सुशील कुमार एवं दीपक कुमार विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में बैंक कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्श आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि बाबा साहब के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाकर एक समतामूलक और सशक्त समाज के निर्माण में योगदान दें।
उत्तर प्रदेश: रोडवेज चालक और परिचालक को पीटा, मशीन और कैशबैग छीना
उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की मासिक बैठक का हुआ आयोजन
उत्तर प्रदेश: बरेली में सख्ती, होटल-ढाबों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के इस्तेमाल पर रोक
बिहार: सम्राट चौधरी के एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने पर नवादा में जश्न
