-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में एक्सप्रेसवे उद्घाटन पर भाजपा नेता का बयान, अखिलेश यादव पर साधा निशाना
- Photo by :
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर/बिहारीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के अवसर पर सहारनपुर के गणेशपुर पहुंचे। जैसे ही उनका हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर उतरा, वहां मौजूद हजारों लोगों ने “मोदी-मोदी” के नारों के साथ जोरदार स्वागत किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर/बिहारीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के अवसर पर सहारनपुर के गणेशपुर पहुंचे। जैसे ही उनका हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर उतरा, वहां मौजूद हजारों लोगों ने “मोदी-मोदी” के नारों के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भाजपा महानगर मंत्री डॉ. शोएब अंसारी ने कार्यक्रम में मौजूद रहकर प्रधानमंत्री के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि एक कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने वर्षों तक प्रधानमंत्री मोदी के विचारों को सुना और उनसे प्रेरणा लेकर गरीबों की सेवा करना सीखा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास और सुशासन को मजबूती मिली है। डॉ. अंसारी ने समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर केंद्र और प्रदेश सरकार कोई अच्छा कार्य करती है, तो विपक्ष को उसका स्वागत करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकार के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति कमजोर थी, जबकि वर्तमान सरकार में पुलिस को सम्मान और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन उत्तर भारत के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह परियोजना न केवल दूरी को कम करेगी, बल्कि पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी। उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों तक पहुंच अब और आसान हो जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि सरकार “गति शक्ति के साथ प्रगति” के लक्ष्य पर काम कर रही है और देशभर में आधुनिक एक्सप्रेसवे, रेलवे और अन्य बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास किया जा रहा है। डॉ. अंसारी ने इस परियोजना से जुड़े इंजीनियरों, श्रमिकों और अधिकारियों को उनके योगदान के लिए बधाई भी दी।
उत्तर प्रदेश: रोडवेज चालक और परिचालक को पीटा, मशीन और कैशबैग छीना
उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की मासिक बैठक का हुआ आयोजन
उत्तर प्रदेश: बरेली में सख्ती, होटल-ढाबों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के इस्तेमाल पर रोक
बिहार: सम्राट चौधरी के एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने पर नवादा में जश्न
