Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की मासिक बैठक का हुआ आयोजन 

- Photo by :

उत्तर प्रदेश  Published by: Jay Prakash Sharma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 15/04/2026 12:37:55 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Jay Prakash Sharma ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 15/04/2026 12:37:55 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की मासिक बैठक का आयोजन रविवार को जिला कार्यालय पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया, बैठक में पत्रकारों के सामने आ रही समस्याएं, मनोनयन पत्र वितरण कार्यक्रम, संगठन विस्तार को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया।  

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की मासिक बैठक का आयोजन रविवार को जिला कार्यालय पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया, बैठक में पत्रकारों के सामने आ रही समस्याएं, मनोनयन पत्र वितरण कार्यक्रम, संगठन विस्तार को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया।  

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ठा. विजय राघव  तथा संचालन जिला वरिष्ठ महामंत्री सुरेंद्र सिंह भाटी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. धर्मेंद्र सिंह ने कहा वर्तमान समय में पत्रकारिता अत्यंत जिम्मेदारी पूर्ण एवं चुनौतिपूर्ण कार्य है बदलते समय में पत्रकारिता के स्वरूप में व्यापक परिवर्तन हुए हैं डिजिटल युग के आगमन के साथ नई चुनौतियां भी सामने आई है। 

इसके बावजूद आज भी अखबारों की खबरों को विश्वसनीयता का प्रमुख पैमाना माना जाता है पत्रकार सच्चाई लिखने से पीछे ना रहें उन्होंने आगे कहा हमारा किसान संगठन पत्रकारों के हित में निरंतर साथ खड़ा रहेगा, ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं एवं चुनौतियों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराकर उनकी समस्याओं का समाधान करानें का हर संभव प्रयास करूंगा। 

कार्यक्रम में  वरिष्ठ महामंत्री सुरेंद्र सिंह भाटी ने संगठन को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी पदाधिकारी व सदस्यों को संगठन के प्रति जिम्मेदारी से निर्वाहन करने की बात कही और अपने कलम की धार को तेज करने की सलाह दी। वहीं मंडल अध्यक्ष संजय गोयल ने कहा कि संगठन हित में कार्य करने वाले सभी पदाधिकारी की रिपोर्ट प्रदेश स्तर को भेजी जाती है। सभी लोग खबरें लिखने में स्वयं पार्टी न बने। 

खबरों में जिम्मेदार अधिकारियों का बयान लेकर ही खबरों को लिखें।  बैठक में ग्रापए जिला अध्यक्ष ठाकुर विजय राघव, मेरठ मंडल मेरठ अध्यक्ष संजय गोयल, जिला वरिष्ठ महामंत्री सुरेंद्र सिंह भाटी,सचिन अग्रवाल, सुरेश भाटी, जयप्रकाश शर्मा, रजत अग्रवाल, बॉबी लाल, कुमुद किशोर, सचिन पांडे, साक्षी चौधरी, प्रदीप तोमर, इलियास अली, सरताज बैग, सचिन कुमार लोधी, जेपी गुप्ता, नीरजनयन यादव, नितिन वर्मा, बॉबी लाल, चंद्रभान लोधी, राकेश कुमार गुप्ता, लोकेंद्र राज सिंह, कैलाश कुमार, नितिन सोनी, सचिन बंसल, मनोज शर्मा, विक्रम सिंह तोमर आदि लोग मौजूद रहे।