-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट शाखा खुर्जा के नवनिर्वाचित मुख्य संरक्षक डीसी गुप्ता सर्वसम्मति से घोषित
- Photo by :
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: खुर्जा में श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट (पंजीकृत) शाखा खुर्जा का वार्षिक चुनाव संरक्षक उमाशंकर अग्रवाल की अध्यक्षता एवं चुनाव अधिकारी, संस्थापक चंद्र मोहन मित्तल की उपस्थिति में सिकन्द्राबाद रोड, खुर्जा स्थित रवि अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर संपन्न हुआ।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: खुर्जा में श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट (पंजीकृत) शाखा खुर्जा का वार्षिक चुनाव संरक्षक उमाशंकर अग्रवाल की अध्यक्षता एवं चुनाव अधिकारी, संस्थापक चंद्र मोहन मित्तल की उपस्थिति में सिकन्द्राबाद रोड, खुर्जा स्थित रवि अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर सर्वसम्मति से प्रतिष्ठित समाजसेवी डीसी गुप्ता "कांटे वाले" को मुख्य संरक्षक पद पर मनोनीत किया गया। यह समिति के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है। डीसी गुप्ता जी लंबे समय से समाज सेवा, धार्मिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके मार्गदर्शन, अनुभव एवं नेतृत्व से समिति को नई ऊर्जा और दिशा प्राप्त होगी, जिससे संगठन के उद्देश्यों—जैसे जरूरतमंदों की सहायता, सामाजिक एकता को बढ़ावा देना एवं सेवा कार्यों का विस्तार—को और अधिक मजबूती मिलेगी। चुनाव में अन्य पदों पर भी सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें—
जिला अध्यक्ष: बसंत कानोडिया
जिला उपाध्यक्ष: नवीन बंसल
नगर अध्यक्ष: पीयूष अग्रवाल
नगर उपाध्यक्ष: संजय गर्ग
सचिव: रवि अग्रवाल
सह सचिव: प्रियांशु बंसल
कोषाध्यक्ष: अरुण गर्ग
आय-व्यय निरीक्षक: मुकेश राजोरा
जिला मीडिया प्रभारी: प्रदीप पंडित (पत्रकार)
समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए विश्वास जताया है कि डीसी गुप्ता जी के संरक्षण में संस्था नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।
समस्त समिति परिवार की ओर से सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
उत्तर प्रदेश: रोडवेज चालक और परिचालक को पीटा, मशीन और कैशबैग छीना
उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की मासिक बैठक का हुआ आयोजन
उत्तर प्रदेश: बरेली में सख्ती, होटल-ढाबों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के इस्तेमाल पर रोक
बिहार: सम्राट चौधरी के एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने पर नवादा में जश्न
