-
☰
No image found.
राजस्थान: फूलिया कलां में अंबेडकर जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, भव्य रैली व आमसभा का हुआ आयोजन
- Photo by :
संक्षेप
राजस्थान: फूलिया कलां। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर फूलिया कलां क्षेत्र में भव्य रैली एवं आमसभा का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विस्तार
राजस्थान: फूलिया कलां। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर फूलिया कलां क्षेत्र में भव्य रैली एवं आमसभा का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की। रैली का शुभारंभ कोठियां से हुआ, जिसे अरवड बस स्टैंड पर विधायक लालाराम बैरवा द्वारा फीता काटकर रवाना किया गया। रैली सांगरिया, कनेछन कलां सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए फूलिया कलां पहुंची, जहां जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रैली के समापन के बाद उपखंड कार्यालय के बाहर आमसभा का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक कलाल, रामधन जाट, रामलाल गुर्जर सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही कांग्रेस विधायक प्रत्याशी नरेंद्र रैगर, पूर्व सरपंच किशन गोदारा, समाजसेवी छगनलाल रैगर, ब्लॉक अध्यक्ष महावीर कुमावत, श्रीराम खटीक, मनीष आरटिया, सावन आरटिया, लालाराम रावण, हर्षित तोषनीवाल, शिवराज आचार्य, हंसराज रैगर, सुशील कुमार, भोजराज, भरत, कमलेश, रामधन रैगर, जीवराज रैगर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अंबेडकर युवा मंच की नई उपखंड स्तरीय कार्यकारिणी का गठन भी किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से छगनलाल रैगर को तहसील अध्यक्ष चुना गया।
इस दौरान अंबेडकर युवा मंच फूलिया कलां के लिए भूमि आवंटन की मांग रखी गई, जिस पर विधायक ने शीघ्र ही स्थान आवंटन एवं बाबा साहब की मूर्ति स्थापना का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम पूरे क्षेत्र में उत्साह, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला रहा।
