Contact for Advertisement 9650503773


Devli Murder: दिल्ली के देवली में महिला की हत्या, पति पर लगा आरोप आरोपी अब तक फरार 

- Photo by : NCR SAMACHAR

दिल्ली  Published by: Kunal , Date: 07/08/2025 04:48:36 pm Share:
  • दिल्ली
  • Published by: Kunal ,
  • Date:
  • 07/08/2025 04:48:36 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के देवली गांव स्थित बैंक कॉलोनी में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका के पति पर हत्या का आरोप लगा है, जो फिलहाल फरार चल रहा है।

विस्तार

दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के देवली गांव स्थित बैंक कॉलोनी में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका के पति पर हत्या का आरोप लगा है, जो फिलहाल फरार चल रहा है। जानकारी के अनुसार पति-पत्नी काफी समय से अलग रह रहे थे। बहु ने पुलिस को बताया कि रात करीब 3:00 से 3:30 बजे के बीच वह पानी भरने उठी, तभी सास के कमरे से खून बहता देखा। पहले उसे रंग का धोखा हुआ, लेकिन मोबाइल की टॉर्च जलाने पर सच्चाई सामने आई। सास को खून से लथपथ देख बहु बेहोश हो गई। शोर मचाने पर पड़ोसी और घर के अन्य रिश्तेदार पहुंचे। मृतका की बेटी ने बताया कि उसके पिता काफी समय से हत्या की योजना बना रहे थे। हालांकि समाज में उनकी छवि एक साधु-संत जैसी है और वे अक्सर पूजा-पाठ और आश्रमों में समय बिताते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन आरोपी पति अब तक गिरफ्त से बाहर है। दिल्ली पुलिस के लिए चुनौती बना यह मामला अब गंभीर मोड़ पर है।