Contact for Advertisement 9650503773


JAHANGIRPURI MURDER: 15 साल की नाबालिग लड़की का सरफिरे आशिक ने किया कत्ल, लड़की ने क्लिनिक में तोडा दम 

- Photo by : SOCIAL MEDIA

दिल्ली ,तापोशी सरकार   Published by: , Date: 07/08/2025 06:13:17 pm Share:
  • दिल्ली ,तापोशी सरकार
  • Published by: ,
  • Date:
  • 07/08/2025 06:13:17 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली: दिल्ली के जहांगीरपुरी से एक दिल देहला देने वाली घटना सामने आई है जहा एक 15 साल की लड़की का क़त्ल उसी के इलाके में रहने वाले 20 साल के युवक ने किया। लड़की का नाम सुम्बुल बताया गया और लड़के का नाम आर्यन बताया गया है। बता दे दोनों अलग - अलग समुदाय से थे।

विस्तार

दिल्ली: दिल्ली के जहांगीरपुरी से एक दिल देहला देने वाली घटना सामने आई है जहा एक 15 साल की लड़की का क़त्ल उसी के इलाके में रहने वाले 20 साल के युवक ने किया। लड़की का नाम सुम्बुल बताया गया और लड़के का नाम आर्यन बताया गया है। बता दे दोनों अलग - अलग समुदाय से थे।  सुम्बुल एक मुस्लिम लड़की थी और आर्यन एक हिन्दू लड़का है। 
NCR की टीम जहांगीरपुरी पहुंची और सुम्बुल के परिवार वालो से बात की और एकलौती चश्मदीद गवाह जो सुम्बुल की बेस्ट फ्रेंड थी जिसका नाम प्राची है उससे  NCR की टीम ने इस घटना के सम्बन्ध में पूरी जानकारी ली। प्राची ने बताया की सुम्बुल को पूरी साजिश के तहत मारा गया था। आर्यन सुम्बुल को लगातार 3 - 4 दिन से ज्यादा परेशान कर रहा था लेकिन सुम्बुल अपने घर पर नहीं बता पा रही थी क्योकि सुम्बुल की माँ को सर्वाइकल की दिक्कत थी जिससे उन्हें किसी भी बात का टेंशन लेना सख्त मनाही थी। आगे प्राची ने बताया की सुम्बुल और प्राची को आर्यन की एक्स गर्लफ्रेंड ईशा ने मैसेज कर मिलने के लिए बुलाया था और जब मैं और सुम्बुल उसने मिलने पहुंचे तब ईशा वहा नहीं आई लकिन कुछ ही देर में वहा आर्यन आया और उसने सुम्बुल को साइड ले जाकर कुछ बात की लेकिन जब सुम्बुल ने मना किया तो आर्यन ने कहा की "अगर तू मेरी नहीं हो सकती तो किसी की नहीं होगी " ऐसा कहने के बाद आर्यन ने सुम्बुल पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। सुम्बुल अपनी जान बचाने के लिए पास के क्लिनिक में भागी लेकिन उसे किसी ने नही बचाया। जिसके बाद आर्यन ने सुम्बुल पर ताबड़तोड़ फायरिंग की जिससे सुंबुल की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार आर्यन मौके से फरार है। वही NCR की टीम ने सुम्बुल की मम्मी से बात की उनका कहना है की मैं शुक्रवार घर पहुंची। लेकिन मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता था की सुम्बुल को कोई परेशान कर रहा था लेकिन मेरी बेटी काफी दिनों से परेशान थी हमेशा अकेले रहती थी किसी से कोई बात तक नहीं करती थी। सुम्बुल की मम्मी ने बताया की मेरी बेटी को साजिश के तहत मारा गया है।  इस मामले में पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गयी है और आर्यन की तालाश में जुट गयी है। इस मामले में पुलिस ने सुम्बुल के घरवालों से पूछताछ की और प्राची का बयान दर्ज कर लिया है। फ़िलहाल पुलिस जांच कर रही है।