Contact for Advertisement 9650503773


Up Dm Office Update: ओनलाइन मीटिंग के दौरान DM के सामने चला पोर्न वीडियो, FIR हुई दर्ज, DM ने डीओए गिरफ्तारी करने के आदेश 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Kunal , Date: 13/08/2025 06:14:55 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Kunal ,
  • Date:
  • 13/08/2025 06:14:55 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: महराजगंज जिले से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। 7 अगस्त को जिलाधिकारी (DM) द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन शिक्षा विभागीय

विस्तार

उत्तर प्रदेश: महराजगंज जिले से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। 7 अगस्त को जिलाधिकारी (DM) द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन शिक्षा विभागीय बैठक के दौरान अचानक स्क्रीन पर पोर्न वीडियो चलने लगा। इस मीटिंग में डीएम के साथ बेसिक शिक्षा अधिकारी, शिक्षक और अन्य अधिकारी ऑनलाइन जुड़े हुए थे, जिससे माहौल बेहद असहज हो गया।

वीडियो किसने चलाया, इस बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया और एक FIR दर्ज की गई है। साइबर क्राइम टीम ने जांच शुरू कर दी है और वीडियो चलाने वाले की पहचान के लिए आईपी एड्रेस की मदद ली जा रही है। प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।