Contact for Advertisement 9650503773


गुजरात: सरस्वती विद्या मंदिर धुलचोन्ड स्कूल में दानदाताओं द्वारा वाटर कूलर किया गया भेंट

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Gheesaram Fuaji Choudhary , Date: 13/03/2026 11:18:24 am Share:
  • गुजरात
  • Published by: Gheesaram Fuaji Choudhary ,
  • Date:
  • 13/03/2026 11:18:24 am
Share:

संक्षेप

गुजरात: आहवा डांग जिले के धुलचोन्ड गांव में अनाथ और गरीब बच्चों के लिए संचालित स्कूल सरस्वती विद्या मंदिर में बालवाटिका से लेकर कक्षा 1 से 8 तक के कुल 120 बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

विस्तार

गुजरात: आहवा डांग जिले के धुलचोन्ड गांव में अनाथ और गरीब बच्चों के लिए संचालित स्कूल सरस्वती विद्या मंदिर में बालवाटिका से लेकर कक्षा 1 से 8 तक के कुल 120 बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इन बच्चों की सुविधा के लिए श्री सोहम जनकल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट, नवसारी द्वारा लगभग 40,000 रुपये की लागत का एक नया वाटर कूलर दान में दिया गया है। इस नेक कार्य के लिए स्कूल की प्रधानाचार्या (आचार्य) श्रीमती पार्वतीबेन एम. गाइन ने सभी दानदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया और ट्रस्ट की इस सेवा भावना की सराहना की।