Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण हेतु एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर किया गया आयोजित

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , Date: 13/03/2026 11:31:09 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Date:
  • 13/03/2026 11:31:09 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: नागौर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।

विस्तार

राजस्थान: नागौर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर मे जिले व आसपास के क्षेत्र से आए वृद्धजनों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया। शिविर में चिकित्सा विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की ब्लड शुगर, आंखों की जांच, मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तचाप सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के बाद चिकित्सकों ने वृद्धजनों को उनके स्वास्थ्य के अनुसार आवश्यक परामर्श दिया तथा आवश्यकता अनुसार दवाइयों का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि समाज में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान और देखभाल हमारी परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यदि हमारे द्वारा बुजुर्गों का सम्मान किया जाएगा,  तभी हम आने वाली पीढ़ियों को बेहतर संस्कार दे सकेंगे । शिविर में उपस्थित वृद्धजनों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक नरेश बारोठिया, डॉ. राधेश्याम, डॉ. देवेंद्र शर्मा, डॉ. प्रहलाद डांका, डॉ. गोविन्द दीप, बनवारीप्रकाश जाखड़ सहित जनहित सेवा संस्थान के कर्मचारी उपस्थित रहे।