-
☰
झारखंड: 20,864 रुपये के लिए रोका गया शव, मेयर संजीव सिंह ने चुकाया बकाया
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
झारखंड: धनबाद : 20,864 रुपये के लिए रुका शव, मेयर ने चुकाया बकाया धनबाद के प्रतिष्ठित Asarfi Hospital में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने अस्पताल प्रबंधन के रवैये पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विस्तार
झारखंड: धनबाद : 20,864 रुपये के लिए रुका शव, मेयर ने चुकाया बकाया धनबाद के प्रतिष्ठित Asarfi Hospital में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने अस्पताल प्रबंधन के रवैये पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सड़क हादसे में घायल झरिया निवासी संजित सिंह (54 वर्ष) की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने 20,864 रुपये बकाया होने की वजह से शव को परिजनों को देने से रोक दिया। इस घटना से अस्पताल परिसर में काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। कि पैर में चोट होने के बावजूद उन्होंने अपने निजी कोष से बकाया राशि का भुगतान किया, जिसके बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मामले की जानकारी मिलते ही धनबाद के नवनिर्वाचित मेयर Sanjeev Singh अस्पताल पहुंचे। बताया जाता है
इस दौरान मेयर के साथ मौजूद जनता मजदूर संघ के संगठन सचिव Amit Gupta ने अस्पताल प्रबंधन पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी भी अस्पताल को कानूनी रूप से शव रोकने का अधिकार नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल में वेंटिलेटर और अन्य सुविधाओं के नाम पर मरीजों से अतिरिक्त वसूली की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं।
राजस्थान: वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण हेतु एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर किया गया आयोजित
मध्य प्रदेश: दिल्ली में इंदौर के पांच पूर्व कलेक्टरों की यादगार मुलाकात, प्रशासनिक इतिहास किया ताजा
गुजरात: ग्रामीणों के लिए क्रेडिट कैंप का आयोजन, बैंकिंग और विकास की दी गई जानकारी
गुजरात: स्किल इंडिया प्रोजेक्ट प्रमाणपत्र वितरण समारोह किया गया आयोजित
गुजरात: सरस्वती विद्या मंदिर धुलचोन्ड स्कूल में दानदाताओं द्वारा वाटर कूलर किया गया भेंट