Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: दिल्ली में इंदौर के पांच पूर्व कलेक्टरों की यादगार मुलाकात, प्रशासनिक इतिहास किया ताजा

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Satyanarayan Panwar , Date: 13/03/2026 11:27:12 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Satyanarayan Panwar ,
  • Date:
  • 13/03/2026 11:27:12 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: फोटो में पूर्व कलेक्टर पी. नरहरि, निशांत वरवड़े, लोकेश जाटव, मनीष सिंह और टी. इलैयाराजा एक साथ दिखाई दे रहे हैं।

विस्तार

मध्य प्रदेश: फोटो में पूर्व कलेक्टर पी. नरहरि, निशांत वरवड़े, लोकेश जाटव, मनीष सिंह और टी. इलैयाराजा एक साथ दिखाई दे रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इन अधिकारियों की इंदौर में पदस्थापना भी लगभग इसी क्रम में रही थी। इंदौर में अपने कार्यकाल के दौरान इन सभी अधिकारियों ने शहर के विकास, प्रशासनिक सुधार और कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं में भूमिका निभाई थी। वर्षों बाद दिल्ली में इन पाँचों का एक साथ मिलना प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। यह तस्वीर न सिर्फ प्रशासनिक यादों को ताजा करती है बल्कि यह भी दिखाती है कि इंदौर के विकास में योगदान देने वाले अधिकारी आज भी आपसी संबंधों और अनुभवों को साझा करने के लिए एक साथ आते बैठक में शामिल पूर्व कलेक्टरों में P. Narahari (अप्रैल 2015 – जून 2017) Nishant Warwade (जून 2017 – दिसंबर 2018),  Lokesh Jatav (जनवरी 2019 – मार्च 2020), Manish Singh (मार्च 2020 – नवंबर 2022), T Ilayaraja (नवंबर 2022 – जनवरी 2024), ये सभी अधिकारी अलग-अलग समय में Indore के कलेक्टर रह चुके हैं और अपने कार्यकाल में शहर के प्रशासनिक और विकास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। दिल्ली में हुई इस बैठक को इंदौर प्रशासनिक इतिहास की एक अनोखी तस्वीर माना जा रहा है, जहां लगातार कार्यकाल में रहे पाँच कलेक्टर एक ही फ्रेम में नजर आए।