-
☰
उत्तर प्रदेश: सेक्टर-4 की मीटर कंपनी में आगजनी, घायलों का हाल जानने जिला अस्पताल पहुंचीं डीएम मेधा रूपम
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: नोएडा के सेक्टर-4 स्थित एक मीटर कंपनी में हाल ही में हुई आगजनी की घटना के बाद घायल हुए लोगों की हालात की जानकारी लेने और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के लिए डीएम मेधा रूपम ने जिला अस्पताल सेक्टर-39 नोएडा का दौरा किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: नोएडा के सेक्टर-4 स्थित एक मीटर कंपनी में हाल ही में हुई आगजनी की घटना के बाद घायल हुए लोगों की हालात की जानकारी लेने और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के लिए डीएम मेधा रूपम ने जिला अस्पताल सेक्टर-39 नोएडा का दौरा किया। इसके साथ ही मरीजों की सुविधा और उपचार की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अस्पताल प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने को कहा। घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य किया। डीएम के दौरे से घायलों और उनके परिजनों को राहत मिली और प्रशासन की तत्परता का संदेश भी जनता तक पहुँचा। इस आगजनी की घटना को लेकर पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं और आग।
इस दौरान उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ से घायलों के उपचार की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी ली। सभी घायलों के शीघ्र और सुरक्षित उपचार के लिए उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने अस्पताल प्रशासन को घायलों की निगरानी और इलाज में किसी भी प्रकार की कमी न होने देने के निर्देश दिए।
राजस्थान: वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण हेतु एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर किया गया आयोजित
मध्य प्रदेश: दिल्ली में इंदौर के पांच पूर्व कलेक्टरों की यादगार मुलाकात, प्रशासनिक इतिहास किया ताजा
गुजरात: ग्रामीणों के लिए क्रेडिट कैंप का आयोजन, बैंकिंग और विकास की दी गई जानकारी
गुजरात: स्किल इंडिया प्रोजेक्ट प्रमाणपत्र वितरण समारोह किया गया आयोजित
गुजरात: सरस्वती विद्या मंदिर धुलचोन्ड स्कूल में दानदाताओं द्वारा वाटर कूलर किया गया भेंट