Contact for Advertisement 9650503773


गुजरात: स्किल इंडिया प्रोजेक्ट प्रमाणपत्र वितरण समारोह किया गया आयोजित
 

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Gheesaram Fuaji Choudhary , Date: 13/03/2026 11:20:57 am Share:
  • गुजरात
  • Published by: Gheesaram Fuaji Choudhary ,
  • Date:
  • 13/03/2026 11:20:57 am
Share:

संक्षेप

गुजरात: डांग आहवा में कार्यरत आईटी एक्सपर्ट एकेडमी (ध्येय एकेडमी) द्वारा सुमियेलभाई गामित (सैम सर) के मार्गदर्शन में स्किल इंडिया (GSDM KVK 2.0) प्रोजेक्ट के प्रमाणपत्र वितरण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विस्तार

गुजरात: डांग आहवा में कार्यरत आईटी एक्सपर्ट एकेडमी (ध्येय एकेडमी) द्वारा सुमियेलभाई गामित (सैम सर) के मार्गदर्शन में स्किल इंडिया (GSDM KVK 2.0) प्रोजेक्ट के प्रमाणपत्र वितरण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि GCTI के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री के.एल. प्रजापति विशेष रूप से उपस्थित रहे। ITI से श्री रमीलाबेन, GSDM कोऑर्डिनेटर हेमाली मैम और विनीत सर, रोजगार कार्यालय के अधिकारी श्री राज सर और युवा जंक्शन से तन्वी मैम ने उपस्थिति दर्ज कराई और विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए पूर्ण करियर गाइडेंस प्रदान किया गया। वक्ताओं ने सरकारी योजनाओं के महत्व के बारे में जानकारी दी और बताया कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में डिग्री के साथ-साथ स्किल डेवलपमेंट (कौशल विकास) कितना अनिवार्य है। प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले सफल विद्यार्थियों को अतिथियों के हाथों प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। अपनी मेहनत का फल पाकर विद्यार्थियों में खुशी का माहौल देखने को मिला। पूरे कार्यक्रम का आयोजन और संचालन आईटी एक्सपर्ट एकेडमी की टीम द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।