-
☰
गुजरात: Dang district में SIR-2026 के तहत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 173-डांग विधानसभा सीट के लिए नई सूची जारी
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के समय-समय पर जारी निर्देशों के अनुसार, 01.01.2026 की पात्रता तिथि के संदर्भ में 'मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त सुधार-2026' की कार्यवाही 28.10.2025 से शुरू की गई
विस्तार
गुजरात: भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के समय-समय पर जारी निर्देशों के अनुसार, 01.01.2026 की पात्रता तिथि के संदर्भ में 'मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त सुधार-2026' की कार्यवाही 28.10.2025 से शुरू की गई थी, जो 17.02.2026 तक सफलतापूर्वक चली। इस पूरी प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि सभी योग्य मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल हों और सूची अधिक सटीक, पारदर्शी तथा अपडेट रहे। आज, मंगलवार 17.02.2026 को डांग जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर सुश्री शालिनी दुहान की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के संबंध में चर्चा की गई और राजनीतिक दलों को मतदाता सूची, सेवा मतदाताओं (Service Voters) के विवरण की प्रतियों के साथ मतदाता सूची की सॉफ्ट कॉपी भी प्रदान की गई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार, 'मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त सुधार कार्यक्रम-2026' के तहत आज जिले की 173-डांग विधानसभा सीट के लिए अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। यह अंतिम सूची जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, मतदाता पंजीकरण अधिकारी कार्यालय, सहायक मतदाता पंजीकरण अधिकारी कार्यालय, सभी मतदान केंद्रों, सभी ग्राम पंचायतों और निर्धारित स्थानों पर सार्वजनिक कर दी गई है। इसके अतिरिक्त, सेवा मतदाताओं के लिए अंतिम भाग की मतदाता सूची का भी अंतिम प्रकाशन किया गया है, ताकि सभी मतदाता अपने नाम की जांच कर सकें। मतदाताओं के आँकड़े एक नज़र मे जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर सुश्री शालिनी दुहान ने जानकारी देते हुए बताया कि।
पूर्व पंजीकृत मतदाता: 2,01,682 यथावत रहे मतदाता: 1,90,561 कुल नए मतदाता (Net Addition): 4,092 वर्तमान कुल मतदाता: 1,94,653 जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनता के नाम संदेश देते हुए कहा, "लोकतंत्र के इस उत्सव में सहभागी बनने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना अनिवार्य है। अंतिम प्रकाशन के बाद भी यदि कोई त्रुटि पाई जाती है, तो निर्धारित फॉर्म भरकर सुधार करवाया जा सकता है।
उत्तर प्रदेश: विंध्याचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई 11 गोवंश बरामद, 2 गो-तस्कर गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: यूपी बोर्ड रिजल्ट से पहले अलर्ट साइबर ठगों से रहें सावधान
मध्य प्रदेश: थांदला गैस रिसाव प्रशासन की तत्परता से स्थिति नियंत्रित
मध्य प्रदेश: निगम गैंग प्रभारी पर पक्षपात व अवैध वसूली के आरोप, कार्रवाई की मांग की गई
उत्तराखंड: एकतरफा प्यार में युवक ने खुद को मारी गोली, हरिद्वार में सनसनी