Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: सिहमा गोवंश उपचार शाला में मकर संक्रांति पर गायों के लिए आयोजित किया सवामणी

- Photo by : SOCIAL MEDIA

हरियाणा  Published by: Satish , Date: 10/01/2026 04:00:59 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Satish ,
  • Date:
  • 10/01/2026 04:00:59 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: सिहमा में मकर संक्रांति के उपलक्ष पर बाबा खेता नाथ गोवंश उपचार शाला में सुरेंद्र सिंह दिल्ली पुलिस ने गायों के लिए लगाई सवामणी लगाई। इस मौके लॉर्ड कृष्णा स्कूल के चैयरमैन पृथ्वी सिंह ने गायों के लिए सवामणि में उपयोग होने वाली बड़ी कढ़ाई एवं

विस्तार

हरियाणा: सिहमा में मकर संक्रांति के उपलक्ष पर बाबा खेता नाथ गोवंश उपचार शाला में सुरेंद्र सिंह दिल्ली पुलिस ने गायों के लिए लगाई सवामणी लगाई। इस मौके लॉर्ड कृष्णा स्कूल के चैयरमैन पृथ्वी सिंह ने गायों के लिए सवामणि में उपयोग होने वाली बड़ी कढ़ाई एवं पलटा गोवंश उपचार शाला में भेंट किया। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गायों में देवी-देवताओं का वास होता है। मनुष्य को एक गाय अवश्य पालनी चाहिए। जो व्यक्ति गायों की सेवा करता है, 

उसकी सेवा कभी निष्फल नहीं जाती। गाय की सेवा करने से भगवान कृष्ण की सेवा करने के बराबर होती है। धर्म में गाय को मां के समान माना गया है। जिनकी सेवा करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस मौके पर मास्टर हनुमान सिंह, विनोद कुमार, सतीश ,अटाली, नीरज सत्यप्रकाश,अभिषेक, नवीन, आकाश,  यश, चमन मौजूद रहे।