-
☰
No image found.
हरियाणा: “सतर्क महिला, सुरक्षित समाज” अभियान हुआ शुरू, जवाहर नगर में छात्राओं से पुलिस ने किया सीधा संवाद
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हिसार पुलिस की ओर से महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
विस्तार
हरियाणा: हिसार पुलिस की ओर से महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन के दिशा-निर्देश पर पीएलए चौकी पुलिस ने जवाहर नगर क्षेत्र में पीजी में रहने वाली छात्राओं से सीधा संवाद किया। पीएलए चौकी प्रभारी एएसआई अनूप और महिला मुख्य सिपाही सुमन ने छात्राओं को महिला सुरक्षा के साथ-साथ नशे के दुष्प्रभावों को लेकर भी जागरूक किया। पुलिस टीम ने छात्राओं से कहा कि वे अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और किसी भी अनजान व्यक्ति पर तुरंत भरोसा न करें। पुलिस ने छात्राओं को अपनी निजी जानकारी अनजान लोगों के साथ साझा नहीं करने और सुनसान स्थानों पर अकेले जाने से बचने की सलाह दी। साथ ही किसी व्यक्ति के व्यवहार या गतिविधि से असहज या असुरक्षित महसूस होने पर उसे नजरअंदाज न करने की हिदायत दी गई। पुलिस ने छात्राओं को बताया कि किसी भी परेशानी, छेड़छाड़, पीछा करने, धमकी या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत परिवार के किसी सदस्य, भरोसेमंद व्यक्ति या डायल 112 पर पुलिस को सूचना दें। जागरूकता अभियान के दौरान छात्राओं को नशीले पदार्थों से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में भी जानकारी दी गई। पुलिस ने युवतियों से खुद नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके खिलाफ जागरूक करने की अपील की। पुलिस टीम ने छात्राओं को भरोसा दिलाया कि महिलाओं से संबंधित किसी भी शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा और जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि छात्राएं बिना किसी झिझक के अपनी शिकायत पुलिस तक पहुंचाएं। वहीं, पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की भी साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने महिलाओं और छात्राओं से अपील की कि वे किसी भी परेशानी को चुपचाप सहन न करें। समय पर पुलिस को दी गई सूचना किसी बड़ी घटना को रोकने में मददगार साबित हो सकती है। पुलिस के मुताबिक, हॉस्टल और पीजी क्षेत्रों में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा।
उत्तर प्रदेश: बस्ती के वार्ड-07 में उपचुनाव का हुआ ऐलान, 13 अक्टूबर को होगा मतदान
उत्तर प्रदेश: बस्ती में 7.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर हुए गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: थांदला में पवन नाहर की अट्ठाई तपस्या हुई पूर्ण
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में मां विंध्यवासिनी धाम से स्वच्छता अभियान हुआ शुरू
उत्तर प्रदेश: खुर्जा में श्री रामलीला महोत्सव 2026 का हुआ भव्य शुभारंभ
उत्तर प्रदेश: मार्च 2027 तक सभी टोल बूथ होंगे बैरियर-फ्री, बिना रुके कटेगा टोल टैक्स
