Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बरेली में सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर आयोजित, कमिश्नर शंभू कुमार, 

- Photo by : SOCIALMEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 17/09/2026 12:22:04 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 17/09/2026 12:22:04 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: कमिश्नर शंभू कुमार और जिलाधिकारी अविनाश कुमार और सीएमओ विश्राम सिंह  रक्तदान जीवनदान आज 300 बेड अस्पताल में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: कमिश्नर शंभू कुमार और जिलाधिकारी अविनाश कुमार और सीएमओ विश्राम सिंह  रक्तदान जीवनदान आज 300 बेड अस्पताल में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मा० जनप्रतिनिधियों, मंडलायुक्त महोदय, अधिकारियों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा स्वैच्छिक रूप से रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में सहभागिता की गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी रक्तदाताओं ने जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा हेतु रक्तदान के महत्व को रेखांकित करते हुए समाज के अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया। शिविर के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया। रक्तदान शिविर के माध्यम से “रक्तदान—महादान” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने तथा समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का सार्थक प्रयास किया गया।