Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बस्ती के वार्ड-07 में उपचुनाव का हुआ ऐलान, 13 अक्टूबर को होगा मतदान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 17/09/2026 01:59:52 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 17/09/2026 01:59:52 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बस्ती की नगर पंचायत गायघाट के वार्ड नंबर-07 बाबा चेतनदास नगर की खाली सीट पर उपचुनाव का ऐलान कर दिया गया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बस्ती की नगर पंचायत गायघाट के वार्ड नंबर-07 बाबा चेतनदास नगर की खाली सीट पर उपचुनाव का ऐलान कर दिया गया है। यह सीट महिला के लिए आरक्षित है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 अक्टूबर 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा, जबकि 15 अक्टूबर को मतगणना होगी। उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 18 सितंबर से शुरू होगी और 24 सितंबर तक चलेगी। अभ्यर्थी सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। 25 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 28 सितंबर को नाम वापस लिए जा सकेंगे।

29 सितंबर को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। मतदान के बाद 15 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी और परिणाम घोषित होने तक प्रक्रिया जारी रहेगी। नामांकन पत्रों की बिक्री, दाखिल करने, जांच, नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया तहसील बस्ती सदर स्थित नायब तहसीलदार कुदरहा के कार्यालय में होगी। वहीं मतदान निर्धारित मतदान केंद्र पर और मतगणना तहसील मुख्यालय स्थित नायब तहसीलदार कुदरहा के कक्ष में कराई जाएगी।