Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर से आधुनिक कृषि तकनीक सीखने किसानों का दल हुआ रवाना, डीएम ने दिखाई हरी झंडी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 17/09/2026 03:08:48 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 17/09/2026 03:08:48 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के लिए कृषि विभाग की ओर से सात दिवसीय अंतर्राज्यीय कृषक प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के लिए कृषि विभाग की ओर से सात दिवसीय अंतर्राज्यीय कृषक प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी के तहत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर से किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस सात दिवसीय कार्यक्रम के दौरान किसान देश के प्रमुख कृषि और अनुसंधान संस्थानों का भ्रमण करेंगे। यहां उन्हें आधुनिक कृषि तकनीक, वैज्ञानिक खेती, प्राकृतिक खेती और जैविक कृषि से जुड़ी नई विधियों की जानकारी विशेषज्ञों से मिलेगी। किसानों के दल द्वारा भारतीय गेहूं अनुसंधान संस्थान, भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान और राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान का भ्रमण किया जाएगा। इसके साथ ही किसान गुरुकुल प्राकृतिक खेती प्रक्षेत्र का भी दौरा करेंगे। इन संस्थानों में किसानों को कृषि उत्पादन बढ़ाने और आधुनिक तकनीकों को खेती में अपनाने से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी।

यह कार्यक्रम आत्मा योजना के तहत आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य किसानों को नई कृषि तकनीकों और उन्नत खेती की जानकारी देकर कृषि उत्पादन और आय बढ़ाने के लिए प्रेरित करना है। दल को रवाना करते हुए जिलाधिकारी आलोक कुमार ने किसानों को प्रशिक्षण और भ्रमण कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने किसानों से प्रशिक्षण के दौरान मिली जानकारी को अपने कृषि कार्य में अपनाने और अन्य किसानों के साथ भी साझा करने की अपील की। कृषि विभाग की इस पहल से जिले के किसानों को आधुनिक, प्राकृतिक और जैविक खेती की तकनीकों की जानकारी मिलने के साथ कृषि क्षेत्र में नई पद्धतियों को अपनाने का अवसर मिलेगा।

Related News

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में मनोज गुप्ता ने किया जनसंवाद, ‘सेवा संकल्प महोत्सव’ में विकसित भारत का लिया संकल्प

उत्तर प्रदेश: बरेली में DM का बड़ा एक्शन: टाइपिंग में फेल बाबू पदावनत, गबन आरोपी की नौकरी गई

उत्तर प्रदेश: सिद्धार्थनगर में एसासनिक भवन, बैरक, क्वार्टर गार्द, चिल्ड्रेन पार्क और भोजनालय का लिया जायजा

उत्तर प्रदेश: मां विंध्यवासिनी धाम से ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का भव्य शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों ने लगाई झाड़ू

उत्तर प्रदेश: शास्त्री पुल पर सुरक्षा जालियां लगाने की मांग हुई तेज़, मनोज जायसवाल ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

मध्य प्रदेश: ग्वालियर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन, मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने बढ़ाया रक्तदाताओं का हौसला  


Featured News