Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मां विंध्यवासिनी धाम से ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का भव्य शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों ने लगाई झाड़ू

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 17/09/2026 03:22:03 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 17/09/2026 03:22:03 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के अवसर पर 17 सितंबर को नगर पालिका परिषद मीरजापुर द्वारा मां विंध्यवासिनी धाम से

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के अवसर पर 17 सितंबर को नगर पालिका परिषद मीरजापुर द्वारा मां विंध्यवासिनी धाम से स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया। नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने मां विंध्यवासिनी मंदिर प्रांगण में स्वयं झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया।इस अवसर पर भाजपा नेता महेंद्र जायसवाल सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं 

अन्य लोग मौजूद रहे।अभियान के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई कर लोगों को सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया गया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि स्वच्छता किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विभिन्न स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इस दौरान नगरवासियों से अभियान में सक्रिय भागीदारी कर स्वच्छ और सुंदर मीरजापुर बनाने में सहयोग करने की अपील की गई।