-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बस्ती में 26,100 दीयों से आज शुरू होगा ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शासन के निर्देश पर जनपद में बृहस्पतिवार से ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। अभियान के पहले दिन जिले के सभी नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में कुल 2
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शासन के निर्देश पर जनपद में बृहस्पतिवार से ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। अभियान के पहले दिन जिले के सभी नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में कुल 26,100 दीये प्रज्वलित कर स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा। इसके साथ ही एक माह तक चलने वाले अभियान में विभिन्न विभागों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। अभियान को लेकर 16 सितंबर को जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में सभी संबंधित विभागों की बैठक हुई। बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान की रूपरेखा पर चर्चा की गई। अधिकारियों को अभियान के दौरान स्वच्छता गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए। मुख्य राजस्व अधिकारी ने सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में जहां भी कूड़े के ढेर लगे हैं, उन्हें तत्काल हटवाया जाए। साथ ही कचरे के निस्तारण की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया, ताकि सफाई के बाद दोबारा उसी स्थान पर कूड़ा एकत्र न हो। कटेश्वर पार्क में जलेंगे 5100 दीये जारी कार्यक्रम के अनुसार नगर पालिका परिषद बस्ती के कटेश्वर पार्क में 5,100 दीये प्रज्वलित किए जाएंगे। वहीं नगर पंचायत कप्तानगंज के अमृत सरोवर, हरैया के हनुमान मंदिर, नगर बाजार, बनकटी, भभनान, गणेशपुर, भानपुर, रूधौली, गायघाट और मुण्डेरवा में 2,100-2,100 दीयों के साथ ‘आशीर्वाद का दीपोत्सव’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। दीप प्रज्वलन के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और लोगों को अपने आसपास के क्षेत्र को साफ रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा। एक अक्तूबर को महा सफाई अभियान अभियान के तहत एक अक्तूबर 2026 को ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ महा सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसमें आम नागरिकों से भी बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की गई है। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों, गलियों, मोहल्लों और अन्य स्थानों पर स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जाएंगी। अधिकारियों ने स्वच्छता अभियान को केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए इसमें आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। अभियान के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ साफ-सफाई को नियमित आदत बनाने का संदेश दिया जाएगा।
