Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में पीएम मोदी के जन्मदिन पर लगा रक्तदान शिविर, चार दर्जन से ज्यादा युवाओं ने किया रक्तदान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 17/09/2026 03:12:27 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 17/09/2026 03:12:27 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में धनघटा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी नीलमणि के नेतृत्व में हैसर नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में चार दर्जन से अधिक युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा नेता नीलमणि ने खुद रक्तदान करके की। इसके बाद बड़ी संख्या में युवाओं ने शिविर में पहुंचकर रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले युवाओं ने कहा कि जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए रक्तदान करना समाज के प्रति एक जिम्मेदारी है।

इस मौके पर नीलमणि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता और नेतृत्व के जरिए देश को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन जरूरतमंद लोगों की मदद करने की दिशा में एक प्रयास है। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी युवाओं का आभार जताया और लोगों से आगे भी सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। रक्तदान शिविर में डॉ. मनोज शुक्ला, उत्तम चौधरी, जेपी यादव, अरविंद कुमार, श्रीकांत समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: बस्ती में 26,100 दीयों से आज शुरू होगा ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में मनोज गुप्ता ने किया जनसंवाद, ‘सेवा संकल्प महोत्सव’ में विकसित भारत का लिया संकल्प

उत्तर प्रदेश: बरेली में DM का बड़ा एक्शन: टाइपिंग में फेल बाबू पदावनत, गबन आरोपी की नौकरी गई

उत्तर प्रदेश: सिद्धार्थनगर में एसासनिक भवन, बैरक, क्वार्टर गार्द, चिल्ड्रेन पार्क और भोजनालय का लिया जायजा

उत्तर प्रदेश: मां विंध्यवासिनी धाम से ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का भव्य शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों ने लगाई झाड़ू

उत्तर प्रदेश: शास्त्री पुल पर सुरक्षा जालियां लगाने की मांग हुई तेज़, मनोज जायसवाल ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र


Featured News