-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: दरगाह हाजी बाबा के 42वें उर्स में कुल शरीफ की हुई रस्म, देश में अमन-चैन की मांगी गई दुआ
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में दरगाह हाजी बाबा के 42वें सालाना उर्स के मौके पर सोमवार को कुल शरीफ की रस्म अदा की गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में दरगाह हाजी बाबा के 42वें सालाना उर्स के मौके पर सोमवार को कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। फज्र की नमाज के बाद शुरू हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने चादरपोशी और गुलपोशी की। इस दौरान देश में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे के लिए दुआ मांगी गई। अजमेर शरीफ से पहुंचे सज्जादा नशीन गफ्फार मियां ने दरगाह पर चादर और फूल पेश कर फातहा पढ़ी। इसके बाद महफिल में ताहिर चिश्ती ने कव्वाली और कलाम पेश किए। कार्यक्रम में नगर पंचायत चेयरमैन इमराना बेगम और उनके पति मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू भाई ने कव्वाल ताहिर चिश्ती का स्वागत किया और उर्स कमेटी का हौसला बढ़ाया। कमेटी प्रबंधक साहिल अंसारी ने कहा कि इस तरह के आयोजन सूफी परंपरा और कौमी एकता की मिसाल हैं। उर्स में कस्बे के समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन इमराना बेगम और उनके पति मोहम्मद शाहिद की ओर से लंगर का आयोजन किया गया। साथ ही लोगों को ठंडे पानी की बोतल और कोल्ड ड्रिंक भी वितरित की गई। उर्स के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार और चौकी प्रभारी आदेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर मुस्तैद रहे। पुलिस की निगरानी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
उत्तर प्रदेश: बस्ती के वार्ड-07 में उपचुनाव का हुआ ऐलान, 13 अक्टूबर को होगा मतदान
उत्तर प्रदेश: बस्ती में 7.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर हुए गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: थांदला में पवन नाहर की अट्ठाई तपस्या हुई पूर्ण
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में मां विंध्यवासिनी धाम से स्वच्छता अभियान हुआ शुरू
उत्तर प्रदेश: खुर्जा में श्री रामलीला महोत्सव 2026 का हुआ भव्य शुभारंभ
उत्तर प्रदेश: मार्च 2027 तक सभी टोल बूथ होंगे बैरियर-फ्री, बिना रुके कटेगा टोल टैक्स
