-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: थांदला में पवन नाहर की अट्ठाई तपस्या हुई पूर्ण
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: थांदला में धर्मोत्कर्ष वर्षावास के दौरान वर्षितप आराधक पवन नाहर ने अट्ठाई तप की दीर्घ आराधना पूरी की।
विस्तार
मध्य प्रदेश: थांदला में धर्मोत्कर्ष वर्षावास के दौरान वर्षितप आराधक पवन नाहर ने अट्ठाई तप की दीर्घ आराधना पूरी की। पर्युषण पर्व के अवसर पर जैन समाज के लोगों ने संतों के सानिध्य में विभिन्न धार्मिक और आध्यात्मिक आराधनाएं कीं। थांदला में तत्वज्ञश्री धर्मेन्द्रमुनिजी म.सा., रोचक वक्ता श्री संदीपमुनिजी म.सा. सहित साधु-संतों और महासती श्री निखिलशीलाजी म.सा. के सानिध्य में पर्युषण पर्व मनाया गया। इस दौरान बाल, युवा और प्रौढ़ वर्ग के कई आराधकों ने अट्ठाई तप सहित विभिन्न तपस्याएं पूरी कीं। इनमें वर्षितप आराधक पारस कुमठ, भावना शाह, आशुका लोढ़ा और पवन नाहर भी शामिल रहे। पवन नाहर पिछले सात वर्षों से वर्षितप कर रहे हैं। इस बार उन्होंने वर्षितप के साथ अट्ठाई तप भी किया। उन्होंने बताया कि संतों के आशीर्वाद और तपस्या करने वाले अन्य आराधकों से मिली प्रेरणा से उन्हें यह कठिन आराधना पूरी करने का संबल मिला। क्षमापर्व के अवसर पर संजय, आदित्य और गौतम व्होरा परिवार ने सामूहिक तप बहुमान और स्वामी वात्सल्य का लाभ लिया। बताया गया कि थांदला के श्रीसंघ में 13 मासक्षमण, पर्युषण पर्व के दौरान 130 से अधिक तेले तप और 46 अट्ठाई तप पूर्ण हुए हैं। इसके अलावा 5 अर्धमासक्षमण, 2 सिद्धितप और 1 मेरुतप भी पूर्ण हो चुके हैं, जबकि कई अन्य दीर्घ तपस्याएं अभी जारी हैं। कार्यक्रम में श्रीसंघ, धर्मोत्कर्ष परिवार और विभिन्न परिवारों एवं संस्थाओं की ओर से तपस्वियों का बहुमान किया गया। श्रीसंघ अध्यक्ष प्रदीप गादिया, सचिव हितेश शाह और कोषाध्यक्ष रजनीकांत शाह सहित संघ पदाधिकारियों ने सभी तपस्वियों की तपस्या की अनुमोदना की।
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर से आधुनिक कृषि तकनीक सीखने किसानों का दल हुआ रवाना, डीएम ने दिखाई हरी झंडी
उत्तर प्रदेश: बस्ती के वार्ड-07 में उपचुनाव का हुआ ऐलान, 13 अक्टूबर को होगा मतदान
उत्तर प्रदेश: बस्ती में 7.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में मां विंध्यवासिनी धाम से स्वच्छता अभियान हुआ शुरू
