-
☰
No image found.
HARYANA ELECTION: अमित शाह दे रहे है भिवानी की रैली में नौकरी की गारंटी
- Photo by : Social Media
संक्षेप
यशिका वर्मा/ दिल्ली: अमित शाह देश के गृहमंत्री आज लोहारू विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी जेपी दलाल के पक्ष में बहल के खेल स्टेडियम की रैली में पहुंचे।
विस्तार
यशिका वर्मा/ दिल्ली: अमित शाह देश के गृहमंत्री आज लोहारू विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी जेपी दलाल के पक्ष में बहल के खेल स्टेडियम की रैली में पहुंचे। अमित शाह ने की प्रदेश पहली रैली की। अमित शाह ने कहा 2014 में लोगों ने हमारी सरकार बनाई है, फिर उन्होंने लोगों से बोला, क्या आप 2024 में वापस से हमारी सरकार बनाओगे? हरियाणा में कांग्रेस की चालाकी किसी से छुपी नहीं है। अमित शाह ने कहा क्या आप ऐसी पार्टी को वोट देंगे जहा चार-चार नेता CM फेज को लेकर लड़ रहे हो? अमित शाह ने कहा कि हमारी 10 साल सरकार चली। पहले चौटालों की फिर हुड्डा साहब की सरकार है। उन्होंने यहां तक बोला पहले नौकरी खर्ची और पर्ची पर मिलती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा सरकार अब भाजपा की है, यहां ना खर्ची चलती है ना पर्ची। नायब सिंह नए हरियाणा का संकल्प लेकर आगे बढे हैं, आपको उन्हें आगे बढ़ाना है।
