Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: हथीन विधानसभा में BLA-2 की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर जोर

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Nikhil , Date: 06/04/2026 02:06:44 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Nikhil ,
  • Date:
  • 06/04/2026 02:06:44 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हथीन विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से BLA-2 की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन के कई वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया

विस्तार

हरियाणा: हथीन विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से BLA-2 की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन के कई वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सूरज पांडे जी, सतीश डागर जी, हथीन विधानसभा के BLA-1 हेमंत राजपूत जी, जयसिंह चौहान सहित मंडलों के सभी अध्यक्षगण, प्रमुख कार्यकर्ता और सभी BLA-2 उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर विशेष जोर दिया गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। महामंत्री मंडल हथीन हरकेश शर्मा ने बैठक के सफल आयोजन पर सभी का आभार व्यक्त किया और संगठन के प्रति समर्पharyana ण के साथ कार्य करने की अपील की।


Featured News