-
☰
उत्तर प्रदेश: तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर तीन वर्षीय बच्ची की मौत, चालक फरार
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के तुर्कपट्टी-पटहेरवा मार्ग पर चंद्रौटा गांव में शनिवार दोपहर करीब एक बजे दरवाजे पर खेल रही तीन वर्षीय बच्ची बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे फाजिलनगर सीएचसी ले गए।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के तुर्कपट्टी-पटहेरवा मार्ग पर चंद्रौटा गांव में शनिवार दोपहर करीब एक बजे दरवाजे पर खेल रही तीन वर्षीय बच्ची बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे फाजिलनगर सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, हादसे के बाद बाइक सवार घटना स्थल पर ही बाइक छोड़कर भाग गया। उसी दौरान तुर्कपट्टी-पटहेरवा मार्ग पर तेज गति से आ रही बाइक की चपेट में आकर नंदनी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तत्काल फाजिलनगर सीएचसी ले गए। हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान रात करीब 8:30 बजे उसकी मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस बाइक को कब्जे में लेकर थाने ले गई। तुर्कपट्टी थानाध्यक्ष आलोक यादव ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
तुर्कपट्टी क्षेत्र की चंद्रौटा निवासी अरविंद गुप्ता की तीन वर्षीय बेटी नंदनी शनिवार की दोपहर अपने दरवाजे पर खेल रही थी।
उत्तर प्रदेश: खलीलाबाद में सहारा चेरिटेबल ट्रस्ट का सम्मान समारोह, नवसदस्यों का भव्य स्वागत
उत्तर प्रदेश: इटावा में पुलिस का ऑपरेशन “लंगड़ा” सफल, मुठभेड़ के बाद 4 लुटेरे गिरफ्तार
बिहार: नवादा के युवक की बेंगलुरु में संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
ओडिशा: खोर्धा में ट्रस्ट टाउन वेल्फेयर सोसाइटी की दूसरी साधारण सभा संपन्न, पंजीकरण प्रक्रिया पर जोर
उत्तर प्रदेश: कर्नलगंज नगर पालिका में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण लंबित, बजट बैठक को लेकर विवाद
उत्तर प्रदेश: बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध, लटकते तारों से हादसे का खतरा