Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: ब्राह्मण समाज की अति आवश्यक बैठक संपन्न, नगर मंडल का गठन

- Photo by : SOCIAL MEDIA

मध्य प्रदेश  Published by: Arvind Kumar Dubey , Date: 06/04/2026 11:37:10 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Arvind Kumar Dubey ,
  • Date:
  • 06/04/2026 11:37:10 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: गोटेगांव मध्य प्रदेश आज सर्व ब्राह्मण सभा श्रीधाम की अति आवश्यक बैठक का आयोजन श्री देव रामचंद्र ब्रह्मचारी मंदिर में तहसील अध्यक्ष पंडित बसंत उपाध्याय एवं अन्य सभी वरिष्ठ जनों युवा सहयोगियों की भव्य उपस्थिति में किया गया.. जि

विस्तार

मध्य प्रदेश: गोटेगांव मध्य प्रदेश आज सर्व ब्राह्मण सभा श्रीधाम की अति आवश्यक बैठक का आयोजन श्री देव रामचंद्र ब्रह्मचारी मंदिर में तहसील अध्यक्ष पंडित बसंत उपाध्याय एवं अन्य सभी वरिष्ठ जनों युवा सहयोगियों की भव्य उपस्थिति में किया गया.. जिसमें परशुराम भवन निर्माण की समीक्षा आगामी 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती के आयोजन के संबंध में चर्चा एवं सर्व ब्राह्मण सभा श्री धाम के नगर मंडल का विधिवत गठन सर्वसम्मति से किया गया नगर मंडल अध्यक्ष पद पर पंडित सत्यनारायण मिश्रा के साथ साथ अन्य महत्वपूर्ण पदों पर युवा उत्साही एवं समाज के प्रति समर्पित विभिन्न ब्राह्मण  वंधुओं का चयन किया मनीष मिश्रा को मीडिया प्रभारी एवं राकेश शर्मा को प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया कुछ रिक्त पदों पर अभी और पदाधिकारी का चयन दो-तीन दिवसों मैं किया जाएगा तत्पश्चात नगर मंडल की संपूर्ण सूची आप सभी के समक्ष प्रसारित कर दी जाएगी इस अवसर पर भगवान परशुराम भवन निर्माण समिति का गठन भी किया गया। 

जो निर्मित हो रहे भवन के निर्माण कार्यों की देखरेख अवलोकन एवं समीक्षा करेगी सर्व ब्राह्मण सभा श्री धाम नगर मंडल के समस्त नव नियुक्त पद अधिकारियों ने ध्यान देते हुए नगर के अलावा शीघ्र अति शीघ्र गोटेगांव शहर के अंतर्गत आने वाले जितने भी ग्रामीण अंचल के विप्र बंधु  ग्रामीण इलाकों से है इन सभी को भी  गठन किया जाए ताकि ग्रामीण अंचल तक संगठन को मजबूती प्रदान हो क्योंकि ग्रामीण अंचलों में भी जैसे कंजई कोशीवाडा उमरिया बेदू बरेटा इन सभी ग्रामों को संगठन के माध्यम से जोड़कर कार्य करना चाहते हैं सामाजिक हेतु के कार्यों को किया जा सके। 


Featured News