-
☰
झारखण्ड: अवैध खनन से दहशत, ग्रामीणों ने महापौर से लगाई गुहार
- Photo by : social media
संक्षेप
झारखण्ड: कोला–कुसमा और तेतुलमारी क्षेत्र के ग्रामीणों ने अवैध कोयला खनन से उत्पन्न खतरे को लेकर सिंह मेंशन पहुंचकर महापौर संजय सिंह से मुलाकात की। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार अवैध खनन के कारण जमीन धंसने की स्थिति बन रही है और कई घरों में दरारें पड़ गई हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है।
विस्तार
झारखण्ड: कोला–कुसमा और तेतुलमारी क्षेत्र के ग्रामीणों ने अवैध कोयला खनन से उत्पन्न खतरे को लेकर सिंह मेंशन पहुंचकर महापौर संजय सिंह से मुलाकात की। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार अवैध खनन के कारण जमीन धंसने की स्थिति बन रही है और कई घरों में दरारें पड़ गई हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने कहा कि जमीन के नीचे से कोयला निकाले जाने से घरों की नींव कमजोर हो रही है और परिवारों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। महापौर ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से फोन पर बात कर शिकायत की तत्काल जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा अवैध खनन पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी। स्थानीय लोगों ने महापौर के हस्तक्षेप की सराहना करते हुए समस्या के शीघ्र स्थायी समाधान की उम्मीद जताई।
उत्तर प्रदेश: खलीलाबाद में सहारा चेरिटेबल ट्रस्ट का सम्मान समारोह, नवसदस्यों का भव्य स्वागत
उत्तर प्रदेश: इटावा में पुलिस का ऑपरेशन “लंगड़ा” सफल, मुठभेड़ के बाद 4 लुटेरे गिरफ्तार
बिहार: नवादा के युवक की बेंगलुरु में संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
ओडिशा: खोर्धा में ट्रस्ट टाउन वेल्फेयर सोसाइटी की दूसरी साधारण सभा संपन्न, पंजीकरण प्रक्रिया पर जोर
उत्तर प्रदेश: कर्नलगंज नगर पालिका में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण लंबित, बजट बैठक को लेकर विवाद