Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: अजय राज सिंह झाला हत्याकांड अंतिम मुख्य आरोपी विनोद गुर्जर गिरफ्तार, कुल 32 आरोपी पकड़े गए

- Photo by : SOCIAL MEDIA

राजस्थान  Published by: Bharat Bunkar , Date: 06/04/2026 11:44:45 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Bharat Bunkar ,
  • Date:
  • 06/04/2026 11:44:45 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: 05 अप्रैल 2026, उदयपुर कोटा फोरलेन पर सेमलपुरा के पास स्थित होटल पर 01 जून को अजयराज सिंह पर हुई फायरिंग से मौत के मामले में अंतिम आरोपी विनोद गुर्जर  तथा मुख्य आरोपी भेरूलाल को शरण देने वाले आरोपी मोनु जाट को गिरफतार किया है।

विस्तार

राजस्थान: 05 अप्रैल 2026, उदयपुर कोटा फोरलेन पर सेमलपुरा के पास स्थित होटल पर 01 जून को अजयराज सिंह पर हुई फायरिंग से मौत के मामले में अंतिम आरोपी विनोद गुर्जर  तथा मुख्य आरोपी भेरूलाल को शरण देने वाले आरोपी मोनु जाट को गिरफतार किया है।  मामले में अब तक मुख्य आरोपी सहित घटना कारित करने वाले 15 व आश्रय देने वाले 17 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। प्रकरण में अब तक कुल 32 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस थाना कोतवाली क्षेत्र में दिंनाक 01.06.2025 की रात्रि को 10.30 बजे सेमलपुरा चौराहे पर विकास होटल की छत पर बेठे अजयराज सिंह पुत्र शिवसिंह झाला निवासी मोड जी का मिन्नाणा व उसके साथी होटल पर खाना खा रहे थे, तब मनोज चौधरी ने रेकी कर अजयराज सिंह झाला की लोकेशन देकर ईश्वर सिंह उर्फ हरिओम सिंह निवासी डेट व उसके साथियो को होटल पर बुलाया। 

जो ईश्वर सिंह उर्फ हरिओम सिंह निवासी डेट अपने 15 साथियो के साथ कुल 3 गाडियो में विकास होटल पर पहुंच कर अजयराज सिंह झाला निवासी मोड जी का मिन्नाणा व उसके साथियो पर अंधाधुंध फायरिंग करते हुवे अजयराज सिंह की हत्या कर दी गई तथा हत्या के पश्चात अजयराज सिंह की डस्टर व बोलेनो गाडी में तोडफोड कर पेट्रोल छिडककर आग लगा दी गई। मामले में ओमप्रकाश शर्मा द्वारा प्रस्तुत रिर्पोट पर पुलिस थाना कोतवाली पर प्रकरण दर्ज कर घटना कारित करने वाले आरोपियों को दस्तयाब करने हेतु जिला पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई थी। एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह व डीएसपी चित्तौड़गढ़ के सुपरविजन में तुलसीराम पुलिस निरीक्षक की टीम ने पूर्व में दौराने अनुसंधान उक्त प्रकरण की घटना कारित करने वाले मुख्य आरोपी मुख्य आरोपी ईश्वर सिंह उर्फ हरिओम सिंह राजपूत निवासी डेट थाना गंगरार, हर्षवर्धन सिंह, भैरुलाल गुर्जर व उसके अन्य साथियो को पूर्व में गिरफ्तार किया गया। मामले अब तक घटना कारित करने वाले 15 ही आरोपी व उनको शरण देने वाले कुल 17 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया जा चुका है।

प्रकरण की गंभीरता को देखते एएसपी सरितासिंह, डीएसपी बृजेश सिंहके निर्देशन में व तुलसीराम पु.नि. एस.एच.ओ. थाना कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा घटना कारित करने वाले आरोपी विनोद पिता रतनलाल गुर्जर उम्र 26 वर्ष निवासी कान्याखेड़ी पुलिस थाना हमीरगढ़ जिला भीलवाड़ा को उसके गांव कान्याखेड़ी से दिनांक गुरुवार को डिटेन कर गिरफ्तार किया जाकर पीसी रिमाण्ड प्राप्त किया गया व मुख्य आरोपी भैरुलाल गुर्जर व गोपाल लाल गुर्जर को फरारी में मदद कर आश्रय देने वाले मोनू पिता बद्रीलाल जाट निवासी रुपाहेली पुलिस थाना सदर भीलवाड़ा जिला भीलवाड़ा राज. को दिनांक शुक्रवार को गिरफ्‌तार किया गया जिसको इमरोजा न्यायालय में पेश किया गया। मामले में गिर. शुदा मुल्जिमान से घटना के संबंध में पूछताछ व अनुसंधान जारी है। ज्ञात रहे कि अजय राज सिंह झाला हत्याकाण्ड के कुल 15 ही आरोपियो एवं उनको फरारी के दौरान रुपये देकर शरण देने वाले 17 अभियुक्तो को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। घटना कारित करने वाले मुख्य आरोपियो को शरण देने वाले शेष आरोपियो की तलाश जारी है।


Featured News