-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: भारतीय सेना के दफेदार जगदीश वैष्णव का भव्य नागरिक अभिनंदन, शहरवासियों ने किया गर्मजोशी से स्वागत
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: शहर की पावन भूमि जगदीश वार्ड में जन्मे जगदीश वैष्णव जो भारतीय सेना के दफ़ेदार पद से सेवानिवृत्त होने पर प्रथम नगर आगमन पर स्थानीय जनों से आपने माटी के लाल का भव्य स्वागत किया। रेलवे स्टेशन से लेकर स्थानीय अपना पै
विस्तार
मध्य प्रदेश: शहर की पावन भूमि जगदीश वार्ड में जन्मे जगदीश वैष्णव जो भारतीय सेना के दफ़ेदार पद से सेवानिवृत्त होने पर प्रथम नगर आगमन पर स्थानीय जनों से आपने माटी के लाल का भव्य स्वागत किया। रेलवे स्टेशन से लेकर स्थानीय अपना पैलेस तक निकली रैली का शहर के नागरिकों ने खुले दिल से अभिनन्दन किया। साथ ही श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति के आयोजन में रात्रि में नागरिक अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि पूर्व विधायक श्रीमती साधना स्थापक, नगर पालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा,वरिष्ठ साहित्यकार कुशलेंद्र श्रीवास्तव,पूर्व नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि शेखर जायसवाल, जिला संयोजक ब्राह्मण महासभा नागेन्द्र त्रिपाठी,समिति अध्यक्ष प्रदीप ब्रिजपुरिया इत्यादि की उपस्थिति में भारत माता एवं साईं बाबा के तेलचित्र की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात शहर की करीब पचास सामाजिक ,धार्मिक ,स्वजातीय एवं सर्वधर्म संगठनों ने जगदीश वैष्णव का साल,श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर नागरिक अभिनन्दन किया। कार्यक्रम का संचालन समिति संस्थापक आशीष राय एवं बबलू दवाईवाला ने किया। एवं आभार प्रगट वैष्णव परिवार से भरत वैष्णव ने किया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं आत्मीय स्वजन उपस्थित रहें।
बिहार: शॉर्ट सर्किट से गेहूं की 30 बीघा फसल जली, किसानों को हुआ भारी नुकसान
हरियाणा: जनगणना 2027 की तैयारी हुई पूरी,16 अप्रैल से शुरू होगी स्व-गणना चालू
मध्य प्रदेश: किसान संघ का ज्ञापन MSP खरीदी, ब्याज और पराली पर कार्यवाही के खिलाफ दिखी नाराजगी
उत्तर प्रदेश: साइबर सेल ने UPI फ्रॉड के 18 हजार रुपये करवाए लोगो को वापस, ठगी पर लगी रोक
उत्तर प्रदेश: हज का 22 अप्रैल से सफर शुरू, पूर्वांचल के 2366 जायरीन हुए शामिल
मध्य प्रदेश: पुलिस बैंड की प्रस्तुति से गूंजा नरसिंह मंदिर का प्रांगण
